Voice Of The People

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान को बड़ा झटका, पोस्टर गर्ल ‘प्रियंका मौर्य’ भाजपा में शामिल

- Advertisement -

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले राजनीतिक सियासत जोरों पर है। प्रदेश में नेताओं का एक पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में शामिल होना जारी है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस के ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ अभियान की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा में शामिल होने के बाद प्रियंका मौर्य ने कहा कि भाजपा ने उन्हें समाज सेवा करने का एक अच्छा मंच प्रदान करेंगी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर टिकट वितरण को लेकर रिश्वतखोरी का भी आरोप लगाया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश में महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष रह चुकी प्रियंका मौर्य ने कहा कि “उन्होंने (कांग्रेस) मेरे चेहरे, मेरे नाम और मेरे 10 लाख सोशल मीडिया फॉलोअर्स का इस्तेमाल प्रचार के लिए किया। लेकिन जब आने वाले चुनाव के लिए टिकट की बात आई, तो यह किसी और को दे दिया गया। यह अन्याय है।” उन्होंने आगे कहा कि मुझे टिकट नहीं मिला क्योंकि मैं एक ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) की लड़की हूं और प्रियंका गांधी के सचिव संदीप सिंह को रिश्वत नहीं दे सकती थी।

आपको बता दें, प्रियंका मौर्य 170 सरोजिनी नगर विधानसभा, लखनऊ से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही थी। लेकिन उनकी जगह रुद्र दमन सिंह को टिकट दे दिया गया। जिस पर उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ असंतोष जताया।

वही कांग्रेस की तरफ से प्रियंका मौर्या के द्वारा लगाए आरोपों का जवाब देते हुए कहा गया कि उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष शहला अहरारी ने कहा कि कोई लड़की है, सिर्फ इसलिए भी उसे टिकट नहीं दिया जा सकता। आज कांग्रेस की प्रियंका मौर्या के साथ समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के साढ़ू प्रमोद गुप्ता ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है।

SHARE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

Latest