Voice Of The People

कांग्रेस ने सेना और शहीदों के साथ राजनीति और समझौते किए हैं।: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदीप भंडारी के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कहा

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जनता का मुकदमा शो के होस्ट प्रदीप भंडारी ने विशेष बातचीत की। प्रदीप भंडारी के साथ इंटरव्यू के दौरान पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर तीखे हमले किए। हरीश रावत से लेकर कांग्रेस नेताओं द्वारा सेना पर की गई टिप्पणियों को लेकर पुष्कर धामी ने कांग्रेस पर खूब निशाना साधा।

प्रदीप भंडारी के साथ इंटरव्यू के दौरान पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को कम आंका है। कांग्रेस ने स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख लोगों की उपलब्धियों को कभी सम्मान नहीं दिया। कांग्रेस ने कभी सेनाओं का सम्मान नहीं किया, कांग्रेस ने केवल ढोंग किया।

कांग्रेस ने सेना पर राजनीति की

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पुष्कर सिंह धामी ने प्रदीप भंडारी से कहा कि कांग्रेस ने सेना और शहीदों के साथ राजनीति और समझौते किए हैं। कांग्रेस ने स्वतंत्रता आंदोलन सिर्फ एक परिवार के बारे में दिखाया है। कांग्रेस ने हमेशा भारत को धोखा दिया है। पुष्कर सिंह धामी यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को भारत के लोग भूल चुके हैं। कांग्रेस ने हमेशा भारत की आंतरिक सुरक्षा से कंप्रोमाइज किया।

कांग्रेस ने जनरल रावत का अपमान किया

प्रदीप भंडारी के साथ इंटरव्यू मे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस के उस बयान पर भी निशाना साधा जिसमें कांग्रेस के नेता ने दिवंगत जनरल बिपिन रावत को गली का गुंडा कहा था। धामी ने कहा कि कांग्रेस ने जनरल बिपिन रावत का भी अपमान किया और अब कांग्रेस चुनाव में उनकी तस्वीरों का इस्तेमाल कर रही है।

उत्तराखंड सरकार ने किया खूब काम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड सरकार की उपलब्धियों का भी बखान किया। उन्होंने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री के रूप में हर एक सेकंड उत्तराखंड की जनता के लिए सेवा किया। हमने कनेक्टिविटी ,स्वास्थ और विकास पर काफी काम किया है।

सड़कें और कनेक्टिविटी पर हमारा प्रमुख ध्यान था। ऐसा कोई सेक्टर नहीं है जिसमें उत्तराखंड सरकार ने काम ना किया हो। उन्होंने कहा कि जल्द ही उत्तराखंड से दिल्ली 2 घंटे में सड़क के माध्यम से पहुंचा जा सकेगा। हमारी पार्टी सिद्धांतों के आधार पर चलती है।

SHARE
Pooja Subhashbhai Kushwah
Pooja Subhashbhai Kushwah
Pooja Subhashbhai Kushwah Has 4 Year+ experience in journalism Field. She is From Ahmedabad Gujarat. Visit her Twitter account @RealPSKlive

Must Read

Latest