Voice Of The People

जानिए जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर कैसे हुआ हमला

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे आज जापान के शहर नारा में भाषण दे रहें थे। भाषण देने के दौरान ही शिंजो आबे को किसी हथियार बंद व्यक्ति ने गोली मार दी। आपको बता दें कि आबे सितंबर 2012 से दिसंबर 2020 तक जापान के प्रधानमंत्री रहें हैं।

कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आबे को पीछे से गोली मारी गयी और गोली लगते ही वो जमीन पर गिर गए। कुछ अन्य रिपोर्ट के माने तो हमलावर ने पूर्व प्रधानमंत्री को सीने में भी गोली मारी है।

लोकल रिपोर्टर के माने तो उनमें से कुछ का कहना है कि उन्होंने गोली चलने जैसी आवाज़ सुनाई और भाग कर आये तो देखा कि शिंजो आबे नीचे गिरे हुएहैं। आनन फानन में आबे को घटनास्थल से एयरलिफ्ट करके अस्पताल ले जाया गया और अभी उनका इलाज जारी है।

कुछ अन्य रिपोर्टों से पता चलता है कि शुरुआत में आबे ने गोली लगने के बाद कोई महत्वपूर्ण लक्षण नहीं दिखाया। मगर बाद में आई खबरों के अनुसार गोली लगने के बाद आबे को दिल का दौरा भी पड़ा है और उनकी स्तिथि गंभीर बताई जा रही है।

दुनिया भर में शिंजो आबे के लिए दुआ और इस घटना की निंदा की जा रही है। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हो या अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, सब ने इस घटना की निंदा की है और शिंजो आबे के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की है।

बताते चलें कि अभी जापान में चुनाव होने वाले हैं। सारे नेता उसी के प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं। शिंज़ो आबे अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और इसी कारण वो अलग अलग जगहों पर प्रचार में लगे हुए हैं। जब ये वारदात हुई उस समय भी पूर्व प्रधानमंत्री जापान के नारा शहर में प्रचार करने ही आये थे।

SHARE

Must Read

Latest