प्रदीप भंडारी से एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में सुशांत की बहन प्रियंका राजपूत ने कहा- जब तक जिंदा हूं, न्याय की मुहीम नहीं रुकने दूंगी

बुधवार को जनता का मुकदमा शो के होस्ट प्रदीप भंडारी ने अपने शो पर सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका राजपूत से पहली बार भारतीय टेलीविजन पर एक्सक्लूसिव बातचीत की.

प्रदीप भंडारी ने प्रियंका सिंह राजपूत का अपने शो पर स्वागत करते हुए सवाल किया कि मैं जानना चाहता हूं कि आप कैसे हैं और आपके परिवार के सदस्य कैसे हैं?

प्रियंका सिंह राजपूत ने कहा की, प्रदीप भंडारी जी मुझे अपने शो पर बुलाने के लिए आपका धन्यवाद करती हूं. और जहां तक आपने पूछा हम कैसे हैं और हमारे पिताजी कैसे हैं, आप समझ ही सकते हैं 2 साल पहले जो घटना घटित हुई उससे हमारी जिंदगी तबाह हो गई. जो जिंदगी में उतार-चढ़ाव हुए वह दोबारा से कभी सही नहीं हो सकते. सुशांत के न्याय के लिए जो मुहिम चल रही है वह कभी रुकेगी नहीं और जब तक मैं जिंदा हूं मैं इसे रुकने नहीं दूंगी. जो लोग सुशांत के साथ भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं उनके लिए मैं एक बात साफ कर देना चाहती हूं, सुशांत सिंह राजपूत इस दुनिया से चले गए यह एक बहुत बड़ी साजिश के तहत हुआ है.

दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बुधवार को चार्जशीट दाखिल की. चार्जशीट में NCB ने कहा है कि रिया ने ही सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स दिया था. इसमें रिया के भाई शोविक समेत 35 लोगों को आरोपी बनाया गया है. बता दें कि एनसीबी ने हाल ही में एनडीपीएस कोर्ट में सुशांत मौत मामले में 35 आरोपियों के खिलाफ मसौदा आरोप दाखिल किया था, जिसकी सुनवाई मंगलवार को हुई.

Must Read

Latest