Voice Of The People

राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की ओर से भारी क्रॉस वोटिंग, द्रौपदी मुर्मू को मिले 540 सांसदों के वोट

एनडीए राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना में आगे चल रही हैं। राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी ने बताया कि सांसदों के वोटों की गिनती हुई है। द्रौपदी मुर्मू को 748 में से 540 सांसदों ने वोट दिया जिसका मूल्य 378000 है। इसके अलावा यशवंत सिन्हा को 208 सांसदों का वोट मिले है जिसका मूल्य 145600 है। वहीं मतगणना के दौरान 15 वोटों को अवैध पाया गया है। कुल 748 वैध मत पाए गए हैं , जिनका मूल्य 523600 है.

मतगणना में जुटे अधिकारियों का कहना है कि अगले डेढ़ से दो घंटे यानी 5 बजे तक राष्ट्रपति चुनाव का अंतिम नतीजा सामने आ सकता है। वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है। वही 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति का शपथग्रहण समारोह होगा।

राष्ट्रपति चुनाव के लिए मुकाबला एनडीए  की उम्मादवीर द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के बीच है। द्रौपदी मुर्मू अगर ये चुनाव जीतकर राष्ट्रपति बन जाती हैं, तो वो स्वतंत्रता के बाद जन्मी राष्ट्रपति पद पर पहुंचने वाली पहली नेता होंगी। साथ ही वह देश की पहली आदिवासी और सबसे युवा राष्ट्रपति भी बन जाएंगी।

देश इतिहास रचने जा रहा है – केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि देश इतिहास रचने जा रहा है। 15वें राष्ट्रपति की आधिकारिक घोषणा शीघ्र ही की जाएगी। किसी के मन में कोई शंका नहीं है। ओडिशा में बेहद साधारण घर से आने वाले आदिवासी परिवार की बेटी द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति निर्वाचित होंगी।

SHARE

Must Read

Latest