Voice Of The People

मोदी का ‘मिशन हिमाचल’, मंच से लगाया नयना देवी का जयकारा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। पीएम मोदी तय समय पर बिलासपुर पहुंच गए। बिलासपुर में एम्‍स और हाइड्रो इंजीनियरिंग कालेज का उद्घाटन करने के साथ मेडिकल डिवाइस पार्क और पिंजौर नालागढ़ फोरलेन की आधारशिला रखी। इसके बाद कुल्‍लू में दशहरा महोत्‍सव में शामिल होंगे।

अंतरराष्‍ट्रीय कुल्‍लू दशहरा में भगवान रघुनाथ जी व अन्‍य देवी-देवताओं का आशीर्वाद लेंगे। पीएम का हेलीकाप्टर बिलासपुर के एम्स परिसर में ठीक 11:20 पर उतरा। एम्स बिलासपुर में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा व एम्स प्रबंधन ने उनका स्वागत किया। चुनावी वर्ष में पीएम मोदी का यह हिमाचल दौरा काफी खास है। पीएम मोदी ने कहा हिमाचल में मेडिकल पर्यटन की भी संभावना है। देश दुनिया के लिए हिमाचल आरोग्‍य व पर्यटन का हब बनेगा।

मोदी ने कहा लोगों व बच्चों को चंडीगढ़ जाना पड़ता था। आज एम्स, आईआईटी जैसे संस्थान डबल इंजन सरकार से संभव हुए हैं। पहले सरकारें शिलान्यास के पत्थर लगाती थी पांच साल बाद ढूंढने पड़ते थे। हिमाचल को कोई नहीं पूछता था। अब हिमाचल का बेटा है न। अब शिलान्यास के साथ उद्घाटन भी हो रहा। काम लटकना भटकना अब गया। हिमाचल राष्ट्र रक्षा के साथ अब जीवन रक्षा भी करेगा।

पीएम मोदी ने कहा केंद्र का स्वास्थ्य मंत्रालय भी बधाई का पात्र है। हिमाचल में निर्माण कार्य आसान नहीं है। मैदान में एक घंटे में होने वाले काम को यहां एक दिन लगता है। कोरोना के बावजूद आज एम्स तैयार हो गया है। बल्क ड्रग पार्क हिमाचल की युवा पीढ़ी का उज्ज्वल भविष्य है। हम टिकाऊ व मजबूत काम करते हैं। हिमाचल वीरों की धरती मैंने यहां की रोटी खाई है।

मोदी ने लगाया नयना माता का जयकारा

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने जय नयना माता का जयकारा लगाकर संबोधन शुरू किया। बिलासपुर वालों आपकी वजह से दर्शन करने का मौका मिला। आपको एम्स की बधाई।

SHARE
Vipin Srivastava
Vipin Srivastava
journalist, writer @jankibaat1

Must Read

Latest