Voice Of The People

जंग का 229वां दिन: 24 घंटे में रूस की तरफ से यूक्रेन पर 75 मिसाइल अटैक

सोमवार सुबह से रूस की तरफ से यूक्रेन पर एक के बाद एक 75 मिसाइल अटैक किए गए हैं। इन धमाकों में यूक्रेन का पारकोवी ब्रिज भी तहस-नहस हो गया है। रूस ने यूक्रेन के जापोरिजिया में एक बार फिर मिसाइलें दागी हैं। रूस ने 10 अक्टूबर सुबह करीब 4:30 बजे जापोरिजिया में मिसाइल अटैक किया।

जापोरिजिया के मिलिट्री चीफ ऑलेक्जेंडर स्टारुख ने इसकी जानकारी दी है। यह 24 घंटे के भीतर लगातार दूसरा हमला है। इससे पहले 9 अक्टूबर को जापोरिजिया में मिसाइल अटैक हुआ था। हालांकि, कीव के सैनिकों और नागरिकों की तरफ से कड़ी टक्कर मिलने के बाद अप्रैल में रूस ने कीव से अपनी सेना को वापस बुलाना शुरू कर दिया। अब एक बार फिर से रूस ने कीव पर हमला करना शुरू कर दिया है। सोमवार सुबह से ही कीव पर रूसी रॉकेट बरस रहे हैं।

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बताया कि इन हमलों में कई लोग मारे गए हैं और कई घायल हुए हैं। कीव के कई इलाकों से धुएं का गुबार उठता दिखाई दे रहा है। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने टेलीग्राम पर धमाके का एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि यह जंग का 229वां दिन है। 229वें दिन पर रूस हमें पूरी तरह खत्म करके धरती से हमारा नामोनिशान मिटा देना चाहता है।

SHARE
Sombir Sharma
Sombir Sharma
Senior reporter at @jankibaat1 Twitter link - https://twitter.com/Mrsombirkaushik

Must Read

Latest