Home Featured शैली ओबेरॉय होंगी दिल्ली में AAP मेयर पद की उम्मीदवार, जानें उनके बारे में

शैली ओबेरॉय होंगी दिल्ली में AAP मेयर पद की उम्मीदवार, जानें उनके बारे में

0
शैली ओबेरॉय होंगी दिल्ली में AAP मेयर पद की उम्मीदवार, जानें उनके बारे में

आम आदमी पार्टी ने आज शुक्रवार को दिल्ली नगर निगम के मेयर पद के उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। आम आदमी पार्टी की तरफ से मेयर पद की उम्मीदवार शैली ऑबरोय होंगी। वहीं डिप्टी मेयर पर के उम्मीदवार आले मोहम्मद इकबाल होंगे। यह निर्णय आम आदमी पार्टी की पीएसी की बैठक में लिया गया। मेयर और डिप्टी मेयर तीन महीने के लिए होंगे और स्टेंडिंग कमेटी के सदस्य एक साल के लिए होंगे. 6 जनवरी को दिल्ली नगर निगम की पहली बैठक में मेयर, डिप्टी मेयर और स्थाई समिति के सदस्यों का चुनाव होगा।

ईस्ट पटेल नगर वॉर्ड में आप की शैली ओबेरॉय ने बीजेपी उम्मीदवार दीपाली कपूर को 269 वोटों से मात देकर यह सीट अपने नाम किया है। बता दें कि ईस्ट पटेल नगर वार्ड दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता के विधानसभा क्षेत्र में आता है। आदेश गुप्ता के विधानसभा में 4 वार्ड आते हैं और वहां भाजपा को सभी 4 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था।

शैली ओबरॉय पहली बार पार्षद बनी हैं। शैली दिल्ली यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर हैं। वहीं आले मोहम्मद इकबाल छह बार के विधायक और आप नेता शोएब इकबाल के बेटे हैं। उन्होंने सबसे बड़े अंतर 17,000 से अधिक मतों से से जीत हासिल की थी।

शैली ओबरॉय 39 वर्ष की हैं और दिल्ली विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। शैली ओबरॉय ने वार्ड 86- पूर्वी पटेल नगर (नई दिल्ली) से पहली बार MCD चुनाव लड़ीं और जीतीं। वार्ड 86- पूर्वी पटेल नगर इलाका भाजपा के पूर्व प्रमुख आदेश गुप्ता के गृह क्षेत्र का है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here