Voice Of The People

अपने इस अंदाज के लिए चर्चा में है त्रिपुरा के सीएम डॉक्टर माणिक सहा, देखिए ऑपरेशन थियेटर से उनकी ये खास तस्वीर और जानिए क्या था पूरा मामला

इस साल त्रिपुरा राज्य में चुनाव होने है। मौजूदा समय यहां बीजेपी की सरकार है और त्रिपुरा के इतिहास में पहली बार था की बीजेपी पहली बार में पूर्ण बहुमत से त्रिपुरा में सरकार बनाने में सफल रही। आए दिन त्रिपुरा अपने राजनीतिक गतिविधियों के लिए चर्चा में बना रहता है लेकिन इस बार सुर्खियों में रहने का कारण राजनीति नही कुछ और ही है।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने कुछ ऐसा किया जिसके चलते वो मीडिया में और जनता के बीच वह वही बटोर रहे है। बुधवार उन्होंने त्रिपुरा मेडिकल कॉलेज (टीएमसी) में एक 10 साल के बच्चे की डेंटल सर्जरी की। माणिक साहा पेश से एक डॉक्टर हैं और लंबे समय तक मेडिकल क्षेत्र से जुड़े रहे हैं। सीएम माणिक साहा की 10 साल के बच्चे की ओरल सिस्टिक लेसियन सर्जरी करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

मिल रही जानकारी के अनुसार बच्चे को मुंह के ऊपरी हिस्से में सिस्टिक ग्रोथ की समस्या थी। जिसके चलते बच्चे के साइनस की हड्डियां प्रभावित हो रहीं थी।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 7 सदस्यों की टीम ने करीब एक घंटे तक बच्चे की सर्जरी की. डॉ. अमित लाल गोस्वामी, डॉ. पूजा देबनाथ, डॉ. रुद्र प्रसाद चक्रवर्ती, डॉ, स्मिता पॉल, डॉ. कंचन दास, डॉ. शर्मिष्ठा बानिक सेन और डॉ. बैशाली साहा मेडिकल टीम का हिस्सा रहे. सर्जरी के बाद बच्ची की हालत बेहतर हो रही है।

डॉ. साहा त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने से पहले त्रिपुरा मेडिकल कॉलेज में ओरल और मैक्सिलोफेशियल विभाग के प्रमुख थे।

SHARE
Chandan Kumar Pandey
Chandan Kumar Pandeyhttp://jankibaat.com
Chandan Pandey has 5 year+ experience in journalism field. Visit his twitter account @Realchandan21

Must Read

Latest