Voice Of The People

भारत जोड़ो यात्रा न कांग्रेस को जोड़ पाई न विपक्ष को साथ ला पाई- प्रदीप भंडारी की दलील

सोमवार को अपने शो जनता का मुकदमा पर शो के होस्ट प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के अंतिम दिन पर आज का मुकदमा किया।

प्रदीप भंडारी ने कहा कि, तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में समाप्त हो गई है। 145 दिनों में 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से गुजरते हुए करीब 4 हज़ार किलोमीटर की दूरी तय करते हुए ये यात्रा श्रीनगर पहुंची थी। कल राहुल गांधी ने ऐतिहासिक लाल चौक पर तिरंगा फहराया। आज इस यात्रा के समापन पर शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में एक रैली हुई, जिसमें कांग्रेस नेताओं के साथ कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के नेताओं ने मंच साझा किया। कड़ी सुरक्षा और भारी बर्फबारी के बीच हुई इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा डीएमके, जेएमएम, बीएसपी, नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी, सीपीआई, आरएसपी, वीसीके और आईयूएमएल के नेताओं ने भाग लिया।

भारत जोड़ो यात्रा के कारण देश का बच्चा बच्चा राहुल गांधी की  फिटनेस का फैन बन चुका है, बच्चे बात कर रहे रहे है कैसे राहुल गांधी को ठंड नहीं लगती और वो लगातार इतनी ठंड मे भी एक टी-शर्ट में उन्होंने पूरी भारत जोड़ो यात्रा निकाल दी।

दोस्तो अगर राहुल गांधी की एक नेता के तौर पर बात की जाए तो क्या राहुल गांधी इस भरता जोड़ो यात्रा से विपक्ष को जोड़ पाए है? आज भारत जोड़ो यात्रा खत्म हो चुकी है, उत्तरप्रदेश जहा 80 लोकसभा सीट आती है क्या वहा पर सामाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी जो दो प्रमख दल है वो राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में श्रीनगर नहीं पहुंचे।बिहार जहा 40 लोकसभा सीट आती है, क्या नीतिश कुमार जो कहते है की भारतीय जनता पार्टी के साथ मरते दम तक कभी गठबंधन नहीं करेंगे इतने बार गठबंधन करने के बाद वो इस भारत जोड़ो यात्रा में नहीं जुड़े। तेलंगाना के मुख्यमंत्री भी जो पूर्ण बहुमत सरकार के साथ तेलंगना में है वह भी इस भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ नहीं जुड़े। क्या आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी जी के साथ इस भारत जोड़ो यात्रा में जुड़े, नहीं जुड़े।

SHARE

Must Read

Latest