Voice Of The People

कांग्रेस नेता पर भड़के केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू बोले- विदेशी यह नहीं जानते की वास्तव में राहुल गांधी ‘पप्पू’ हैं 

कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में राहुल द्वारा दिए गए बयानों पर एक के बाद एक ट्विट करके केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को देश की एकता के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया। किरण रिजिजू ने लंदन में राहुल गांधी के बयानों को लेकर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के स्वघोषित राजकुमार ने सारी सीमाएं पार कर दी हैं। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी को पप्पू भी कहा।

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने एक ट्वीट जारी करते हुए यह भी लिखा, ”भारत के लोग जानते हैं कि राहुल गांधी पप्पू हैं लेकिन विदेशी नहीं जानते कि वह असल में पप्पू हैं। उनके मूर्खतापूर्ण बयानों का जवाब देना जरूरी नहीं है, लेकिन समस्या यह है कि उनके भारत विरोधी बयानों का इस्तेमाल देश विरोधी ताकतें भारत की छवि खराब करने के लिए कर रही हैं।”

ट्विट करके एक दूसरा वीडियो भी किरण रिजिजू ने शेयर किया है। जिसमें राहुल गांधी ऑक्सफोर्ड में अपना संबोधन दे रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए किरण रिजिजू ने लिखा, ‘कांग्रेस के इस स्वयंभू युवराज ने सारी हदें पार कर दी हैं। यह आदमी भारत की एकता के लिए बेहद खतरनाक हो गया है। अब वह लोगों को भारत को विभाजित करने के लिए उकसा रहा है। भारत के सबसे लोकप्रिय और प्रिय माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का एक ही मंत्र है ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’।

रिजिजू ने राहुल गांधी का कैंब्रिज में संबोधन का वीडियो भी शेयर किया है जिसमें राहुल गांधी ने कहा था कि पीएम मोदी भारत को बर्बाद कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा था कि भारत में सिख, मुसलमान और ईसाई सभी रहते हैं। सभी भारत के नागरिक हैं, लेकिन नरेंद्र मोदी ऐसा नहीं मानते। वे इन्हें भारत में दोयम दर्जे का नागरिक मानते हैं।

SHARE

Must Read

Latest