Voice Of The People

राहुल गांधी के बयान पर लोकसभा में हंगामा, राजनाथ सिंह ने की माफी की मांग, गिरिराज सिंह बोले- देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए 

कैंब्रिज विश्वविद्यालय में राहुल गांधी के दिए बयान पर हंगामा मचा हुआ है। राहुल गांधी के बयान की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने निंदा की। इसके अलावा मोदी सरकार के अन्य मंत्रियों ने भी राहुल गांधी के बयान की निंदा की। राजनाथ सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने लंदन में भारत का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि सभी सदस्य उनके बयान की निंदा करें और उनसे माफी मांगने के लिए कहे।

वहीं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी राहुल गांधी के बयान पर कहा कि प्रमुख विपक्षी नेता विदेश में जाकर भारत के लोकतंत्र पर हमला करते हैं। गोयल ने कहा कि उन्होंने भारत और संसद सदस्यों का अपमान किया है। राहुल गांधी को देश और संसद से माफी मांगनी चाहिए।

वहीं राहुल के बयान पर गिरिराज सिंह ने कहा, “लंदन में राहुल गांधी ने कहा कि सांसदों को संसद में बोलने नहीं दिया जाता। यह लोकसभा का अपमान है। इस बयान पर सदन के स्पीकर को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। हमारे लोकतंत्र का अपमान करने के लिए उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाना चाहिए।”

SHARE

Must Read

Latest