Voice Of The People

Oscar 2023 में भारत ने लहराया परचम, फिल्म RRR के गाने ‘नाटू-नाटू’ और शॉर्ट फिल्म ‘द एलिफेंट विस्पर्स’ को मिला अवॉर्ड

- Advertisement -

95वें ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी मचा भारत का डंका। ऑस्कर के लिए एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर से ‘नाटू-नाटू’गाने को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग के लिए नॉमिनेट किया गया था, जिसमें बाजी मारते हुए फिल्म ने यह अवॉर्ड अपने नाम कर लिया। वहीं, भारत की ‘द एलीफ़ेंट व्हिसपरर्स’ को भी ‘बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फ़िल्म’ अवॉर्ड से नवाजा गया है। गुनीत मोंगा और कार्तिकी गोंज़ाल्विस की ‘द एलीफैंट व्हिसपरर्स’ ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फ़िल्म का ऑस्कर पुरस्कार जीत लिया है। दोनों ऑस्कर के मंच पर अवॉर्ड लेने पहुंचे। डॉक्यूमेंट्री, द एलिफेंट व्हिस्परर्स को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट श्रेणी में नॉमिनेट किया गया था। यह फिल्म 41 मिनट लंबी है और इसका प्रीमियर 8 दिसंबर, 2022 को नेटफ्लिक्स पर हुआ था।

भारत के नाम दो ऑस्कर अवॉर्ड होने से देशवासियों में खुशी की लहर है। राजनेताओं ने भी खुशी जाहिर की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर गर्व व्यक्त किया है।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ‘नाटू नाटू’ की लोकप्रियता वैश्विक है। यह एक ऐसा गाना होगा जिसे आने वाले सालों तक याद रखा जाएगा। बधाई हो।

नाटू-नाटू के म्यूजिक कंपोजर एम.एम. कीरावनी और गीतकार चंद्रबोस ने ऑस्कर अवॉर्ड लिया। नाटू-नाटू गाने को बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग का ऑस्कर देने की घोषणा हुई हॉलीवुड पॉप क्वीन लेडी गागा भी खुशी से झूम उठी और खड़े होकर ताली बजाने लगी। वहीं, द एलिफेंट व्हिस्पर्स की प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा ने भी ऑस्कर जीतने के बाद सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की। इंस्टाग्राम पर ऑस्कर ट्रॉफी के साथ फोटो शेयर कर गुनीत ने लिखा, ‘आज ऐतिहासिक रात है।

SHARE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

Latest