Voice Of The People

‘मिशन कर्नाटक’ पर पीएम मोदी, राहुल के लंदन में दिए भाषण पर मोदी का निशाना

- Advertisement -

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 12 मार्च को कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ में कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कर्नाटक को करीब 16,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी। इसी के साथ पीएम विश्व के सबसे लंबे रेलवे प्लेटफॉर्म को भी देश को समर्पित किया। इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया। यहां पीएम ने जमकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि लंदन से भारत पर टिप्पणी करने वालों का समर्थन न करें। भारत सिर्फ सबसे बड़ा लोकतंत्र नहीं है, यह लोकतंत्र की जननी है। ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि लंदन में भारत के लोकतंत्र पर सवाल उठाए गए। कुछ लोग लगातार भारत के लोकतंत्र पर सवाल उठा रहे हैं। दुनिया की कोई ताकत भारत के लोकतंत्र को नुकसान नहीं पहुंचा सकती। भगवान बसवेश्वर, कर्नाटक के लोगों, भारत के लोगों ने अपमान किया गया है। कर्नाटक के लोगों को ऐसे लोगों से दूर रहना चाहिए।

पीएम ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार कर्नाटक के हर जिले, हर गांव, हर कस्बे के पूर्ण विकास के लिए ईमानदारी से प्रयास कर रही है। आज धारवाड़ की इस धरा पर विकास की एक नई धारा निकल रही है, जो हुबली-धारवाड़ के साथ पूरे कर्नाटक के भविष्य को सींचने का काम करेगी।

सिद्धरूधा स्वामीजी स्टेशन पर दुनिया का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म’

उन्होंने कहा कि हमने एम्स की संख्या तीन गुना बढ़ा दी है. सात दशकों में देश में सिर्फ 380 मेडिकल कॉलेज थे। पिछले 9 साल में 250 नए मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं। कर्नाटक ने कनेक्टिविटी के मामले में आज एक और Milestone को छू लिया है। अब सिद्धरूधा स्वामीजी स्टेशन पर दुनिया का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म है। ये विस्तार है उस सोच का, जिसमें हम इंफ्रास्ट्रक्चर को प्राथमिकता देते हैं।

SHARE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

Latest