Voice Of The People

किरेन रिजिजू ने बोला राहुल गांधी पर हमला, कहा- अगर देश को बदनाम करेंगे तो हम चुप नहीं रहेंगे

- Advertisement -

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उनसे माफी की मांग की। आपको बता दें कि राहुल गांधी द्वारा लंदन और कैंब्रिज में दिए बयान को लेकर भाजपा माफी की मांग कर रही है। इस मुद्दे पर लोकसभा और राज्यसभा दोनों में खूब हंगामा हो रहा है। सूत्रों के अनुसार, गुरुवार को राहुल गांधी संसद आ सकते हैं। ऐसे में केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने मीडिया के समक्ष अपनी बात रखते हुए राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर राहुल गांधी कहते हैं और उससे कांग्रेस को परेशानी होती है तो हमें उससे कोई मतलब नहीं है लेकिन अगर वह देश को बदनाम करते हैं तो देश का नागरिक होने के नाते हम चुप नहीं रह सकते। राहुल गांधी ने लंदन में जो कुछ कहा, उसके लिए राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने लोकतंत्र, न्यायपालिका और देश की बेइज्जती की है। जो देश के खिलाफ बोलते हैं, उनके खिलाफ हमें आवाज उठानी चाहिए।

लंदन से लौटने के बाद राहुल गांधी गुरुवार को संसद में शामिल हो सकते हैं। इस दौरान वह लंदन में दिए भाषण पर हो रहे विवाद पर बोल सकते हैं। राहुल गांधी ने लंदन में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि भारत में लोकतंत्र खतरे में हैं और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर कब्जा होने का दावा किया था। राहुल गांधी के इस बयान पर जमकर हंगामा हो रहा है और सत्ताधारी भाजपा राहुल गांधी से बयान पर माफी की मांग कर रही है।

राहुल गांधी ने लंदन में हाउस ऑफ पार्लियामेंट परिसर में एक कार्यक्रम में ब्रिटिश सांसदों को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि हमारे यहां लोकसभा में अक्सर विपक्षी सांसदों के माइक बंद कर दिए जाते हैं। हमें संसद में बात करने की अनुमति नहीं दी जाती। राहुल गांधी ने RSS पर भी हमला बोला और कहा कि RSS ने भारत के सभी संस्थानों पर कब्जा कर लिया है। आगे राहुल गांधी ने कहा कि प्रेस, न्यायपालिका, संसद और चुनाव आयोग सभी खतरे में हैं। राहुल गांधी ने सरकार पर उनकी जासूसी करने और चीन के साथ सीमा विवाद पर भी सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाया।

SHARE
Kritarth Nandan
Kritarth Nandan
Kritarth Nandan has 3+ years of experience in journalism. He wrote many articles for our organization. Visit his twitter account @KritarthSingh13

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

Latest