Voice Of The People

जब दुनिया भारत और पीएम मोदी के नेतृत्व की तारीफ कर रही, तब राहुल देश का अपमान कर रहे, जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

- Advertisement -

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। जेपी नड्डा ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस पार्टी देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त है। उन्होंने कहा कि जब देश दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और जी20 की बैठकें भारत में हो रही हैं तो राहुल गांधी विदेशी धरती पर देश और संसद का अपमान कर रहे हैं।

जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, “राहुल गांधी जी, भारत लोकतंत्र की जननी है। दुनिया की कोई ताकत भारत की लोकतांत्रिक विरासत को नुकसान नहीं पहुंचा सकती। आज देश में आपकी पार्टी की कोई नहीं सुनता, जनता आप पर भरोसा नहीं करती। यही कारण है कि आपकी पार्टी का लगभग सफाया हो गया है।”

जेपी नड्डा ने कहा कि राहुल देश का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “इटली के पीएम ने पीएम मोदी को ‘मोस्ट लवेबल’ पीएम कहा है। विश्व बैंक से लेकर आईएमएफ तक, सभी भारत में विकास की सराहना कर रहे हैं। जर्मन चांसलर ने कहा है कि भारत का विकास अविश्वसनीय है। जापान, ऑस्ट्रेलिया, यूएई और सऊदी अरब भारत के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना कर रहे हैं। लेकिन राहुल गांधी, आप देश का अपमान कर रहे हैं।”

जेपी नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी, जब आप भारत के आंतरिक मामलों में किसी दूसरे देश के हस्तक्षेप की मांग करते हैं, तो आपका इरादा क्या होता है? उन्होंने कहा, “किसी दूसरे देश द्वारा भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप की मांग करना भारत की संप्रभुता पर हमला है। मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि यूरोप और अमेरिका से भारत के घरेलू मामलों में दखल देने का आग्रह करने के पीछे उनकी क्या मंशा है?”

SHARE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

Latest