Home Featured मैं राहुल गांधी के खिलाफ UK की कोर्ट में जाऊंगा: ललित मोदी का गांधी परिवार पर करारा हमला

मैं राहुल गांधी के खिलाफ UK की कोर्ट में जाऊंगा: ललित मोदी का गांधी परिवार पर करारा हमला

0
मैं राहुल गांधी के खिलाफ UK की कोर्ट में जाऊंगा: ललित मोदी का गांधी परिवार पर करारा हमला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयानों पर पलटवार करते हुए आज भगोड़े ललित मोदी ने एक साथ कई ट्वीट करते हुए उनपर निशाना साधा है। ललित मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा है की वो राहुल गांधी के खिलाफ ब्रिटिश कोर्ट में जायेंगे, उसने ट्वीट में लिखा की उसके ऊपर लगाए गए एक भी आरोप अभी तक साबित नहीं हुए हैं और वो देश का सामान्य नागरिक है।

आज सुबह 7:47 बजे ललित मोदी ने एक थ्रेड ट्वीट करते हुए लिखा कि, “मैं देख रहा हूं की कोई भी ऐरा गैरा आदमी और गांधी सहयोगी मुझे भगोड़ा कह रहा है। लेकिन क्यों और कैसे? राहुल गांधी की तरह मेरे ऊपर अभी तक आरोप सिद्ध नहीं हुआ हैं। ऐसा लगता है की किसी भी विपक्षी नेता के पास करने को कुछ नही है इसलिए वो गलत जानकारी रखते हैं या तो ये सब बदले की भावना से करते हैं। अब मैंने फैसला किया है की मैं अभी इसी वक्त राहुल गांधी के खिला UK की कोर्ट में जाऊंगा। मुझे यकीन है की राहुल गांधी कुछ ठोस सबूतों के साथ आयेंगे।”

आर के धवन, सीताराम केसरी, मोतीलाल वोरा, सतीश सरन सभी गांधी परिवार के लोग हैं। आप सभी के पास विदेश संपत्ति कैसे है? कमलनाथ से भी पूछो।

अपने अगले ट्वीट में ललित मोदी ने लिखा – मेरे पास सबूत हैं, मैं सभी के पते और फोटो दे सकता हूं। भारत की जनता को बेवकूफ मत बनाइए सबको पता है असली गुनहगार कौन है। गांधी परिवार को ऐसा लगता है मानो वो हमारे देश पर शासन करने के हकदार हैं। हां आप जैसे ही कड़े कानून पारित करेंगे मैं वापस आ जाऊंगा।

इसके बाद अपने अगले ट्वीट में ललित मोदी ने लिखा की – आज तक एक भी पैसे का लेनदेन साबित नहीं हुआ है। लेकिन जो साबित हुआ है वो ये की मैंने दुनिया का सबसे बड़ा स्पोर्ट इवेंट बनाया है जो 100 बिलियन डॉलर का रेवेन्यू निकलता है। किसी भी कांग्रेस नेता को ये नहीं भूलना चाहिए की 1950 के दशक की शुरुआत से ही मोदी परिवार ने उनके लिए और हमारे देश के लिए कितना कुछ किया है। जिसकी वो (गांधी) कल्पना भी नहीं कर सकते। मैंने भी जितना करने का सपना देखा था उससे अधिक ही किया है। इसलिए अब तुम लोग भारत के दागी घोटालेबाज गांधी परिवार की तरह। जय हिंद!