उद्धव गुट के राहुल कनाल ने बागेश्वर धाम महाराज धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

बागेश्वर धाम महाराज धीरेंद्र शास्त्री की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। शिरडी साईं बाबा पर दिए गए उनके विवादित बयान पर विवाद अब राजनीतिक रूप लेता जा रहा है।शिवसेना (उद्धव गुट) के राहुल कनाल ने मुंबई पुलिस से इसकी शिकायत दर्ज़ कारवाई है, राहुल कनाल ने धीरेंद्र शास्त्री के शिरडी साईं बाबा पर दिए गए बयान को लेकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग किया है।

मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में की गई शिकायत में राहुल कनाल ने कहा कि बागेश्वर धाम महाराज धीरेंद्र शास्त्री ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने का किया है। भारत में शिरडी साईं बाबा में लोगों की आस्था है। उनको इस तरह की बयानबाजी नहीं करनी चाहिए, वह पहले भी शिरडी साईं बाबा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर चुके हैं, बता दें कि शिवसेना (उद्धव गुट) राहुल कनाल शिरडी साईं संस्थान के पूर्व ट्रस्टी भी हैं।

बताते चलें कि महराज धीरेंद्र शास्त्री ने अपने बयान में कहा था “शिरडी के साईं बाबा भगवान नहीं थे और उन्हें केवल एक फकीर या संत माना जाना चाहिए”, यह बात धीरेन्द्र शास्त्री ने जबलपुर में प्रवचन के दौरान कही थी, उनका ये बयान आते ही बहुत बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।

Chandan Kumar Pandey
Chandan Kumar Pandeyhttp://jankibaat.com
Chandan Pandey has 5 year+ experience in journalism field. Visit his twitter account @Realchandan21

Must Read

Latest