केरल कोझिकोड अग्नि कांड की जांच अब NIA ने शुरु कर दी है। केरल के कोझिकोड जिले में बीते रविवार को ट्रेन में पेट्रोल डालकर आग लगाने से एक बच्चे और तीन लोगों की मौत हो गई। सोमवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा था कि जांच के लिए विशेष एसआईटी टीम का गठन किया गया है।
बताते चलें की NIA की टीम ने बीते रविवार को कोझिकोड का निरीक्षण किया। घटना के बाद टीम रात 9.30 बजे अलप्पुझा-कन्नूर एक्सप्रेस के इलाथुर कोरापुझा पुल पर पहुंची और SSP स्तर के एक अधिकारी सहित NIA की टीम ने ट्रेन के D-1 डिब्बे के बारे में पूछताछ की, जिसे अज्ञात व्यक्ति ने आग के हवाले कर दिया था। इस घटना ने राजनीतिक गलियारों में सिरगर्मी बढ़ा दी है।
बताते चलें की यह घटना बीते रविवार को रात एलाथुर में ट्रेन नंबर 16307 अलप्पुझा-कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस के आरक्षित कोच D-1में सह-यात्रियों पर कथित रूप से पेट्रोल डालने और आरक्षित कोच D-1 में आग लगाने के बाद हुई। इस घटना ने केरल को दहला दिया है। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और नौ लोग बुरी तरह से घायल हो गए ।
