Home News 3000 से ज्यादा राम भक्त ट्रेन से अयोध्या के लिए रवाना, सीएम एकनाथ शिंदे 9 अप्रैल को जाएंगे अयोध्या 

3000 से ज्यादा राम भक्त ट्रेन से अयोध्या के लिए रवाना, सीएम एकनाथ शिंदे 9 अप्रैल को जाएंगे अयोध्या 

0
3000 से ज्यादा राम भक्त ट्रेन से अयोध्या के लिए रवाना, सीएम एकनाथ शिंदे 9 अप्रैल को जाएंगे अयोध्या 

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे 9 अप्रैल को अयोध्या जायेंगे और भगवान रामचंद्र के दर्शन करेंगे। इस दौरान वो लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात करेंगे।

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा की, आज हमारे कार्यकर्ताओं और राम भक्तों के लिए बहुत बड़ा दिन है। आज यहां से 2 ट्रेनें अयोध्या के लिए रवाना हुई हैं, एक ठाणे से और एक नासिक से। 3000 से ज्यादा राम भक्त ट्रेन से रवाना हो चुके हैं।

सीएम एकनाथ शिंदे 9 अप्रैल को यूपी के अयोध्या जाएंगे।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री द्वारा तैयार कार्यक्रम में रामलला, हनुमान गढ़ी दर्शन पूजन, राम मंदिर के निर्माण स्थल का निरीक्षण, आरती और लक्ष्मण किला मंदिर में संतों का आशीर्वाद लेना शामिल है। शिवसैनिक 8 अप्रैल से अयोध्या में होंगे और मुख्यमंत्री शिंदे 9 अप्रैल को अयोध्या पहुंचेंगे। शाम को शरयू आरती करने के बाद वे मुंबई लौट जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here