Home Polls Jan Ki BAAT Poll on Asianet Suvarna News: प्रदीप भंडारी ने दिखाए नंबर, मैसूर जिले में जेडीएस को बढ़त

Jan Ki BAAT Poll on Asianet Suvarna News: प्रदीप भंडारी ने दिखाए नंबर, मैसूर जिले में जेडीएस को बढ़त

0
Jan Ki BAAT Poll on Asianet Suvarna News: प्रदीप भंडारी ने दिखाए नंबर, मैसूर जिले में जेडीएस को बढ़त

प्रदीप भंडारी ने आज अपना जन की बात ओपिनियन पोल एसियानेट न्यूज़ पर रिलीज कर दिया है, ओपिनियन पोल के हिसाब से इस बार कर्नाटक में बीजेपी कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है, लेकिन अगर बात की जाए मैसूर जिले की तो मैसूर जिले में ओपिनियन पोल के हिसाब से जेडीएस सबसे आगे नजर आ रही है.

कर्नाटक चुनाव की बस कुछ ही दिन बचे हैं, ऐसे में सभी राजनितिक पार्टियाँ अपना पूरा दम खम दिखा रही है, एक और जहाँ बीजेपी की पहली उम्मीदवारों की लिस्लिस्ट ने सभी को चौंका दिया है, वहीँ कांग्रेस ने भी लिंगायत वोट को साधने के लिए पूरी तयारी कर ली है.

ऐसे में आज शाम प्रदीप भंडारी ने अपना एसिआनेट – जन की बात ओपिनियन पोल रिलीज किया, प्रदीप भंडारी के ओपिनियन पोल में जहाँ बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है वहीँ बात करें मैसूर जिले की तो मैसूर जिले में जेडीएस एक बार फिर आगे निकलती हुई नजर आ रही है, वहीँ कांग्रेस दुसरे नंबर पर और बीजेपी तीसरे नंबर पर जगह बनाती हुई दिख रही है.

ओपिनियन पोल के हिसाब से जेडीएस को मैसूर जिले की 11 सीटों में से 5 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही है, वहीँ कांग्रेस को 4 और बीजेपी को 2 सीते मिलने की उम्मीद है.

जन की बात ओपिनियन पोल के हिसाब से इस बार कर्नाटक चुनाव में कड़ी टक्कर के बावजूद बीजेपी आगे नजर आ रही है, बीजेपी को 98 – 109 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीँ कांग्रेस के खाते में 89 – 97 सीटें जा सकती है और जेडीएस के खाते में 25 – 29 सीटें जा सकती हैं.

वोट शेयर की बात की जाये तो बीजेपी का वोट शेयर पिछली बार के मुकाबले बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है, बीजेपी को इस बार 37-39 % वोट शेयर मिल सकता है, वहीँ कांग्रेस के वोट शेयर की बात करें तो ओपिनियन पोल के हिसाब से कांग्रेस को 38-40 % वोट शेयर मिलने की उम्मीद है और जेडीएस को 16-18 % वोट शेयर मिल सकता है.