Voice Of The People

कर्नाटक में बीजेपी छोड़ कांग्रेस ज्वॉइन करने पर जगदीश शेट्टार के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर नाराज पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। जिसके बाद दावणगेरे में उनके खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भारी नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रशार्शन किया.

शेट्टार के कांग्रेस में जाने से नाराज बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दावणगेरे में उनके खिलोआफ़ जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया, साथ कार्यकर्ताओं ने जगदीश शेट्टार की तस्वीरों में आग भी लगाईं.

राज्य में 10 मई को विधानसभा चुनाव होने हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, महासचिव केसी वेणुगोपाल एवं रणदीप सिंह सुरजेवाला, कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष डीके शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दरामैया सहित अन्य लोगों की उपस्थिति में वह पार्टी में शामिल हुए।

शेट्टार हुब्बली-धारवाड़ मध्य सीट से छह बार विधायक रहे हैं। भाजपा के उन्हें टिकट देने से मना करने के बाद उन्होंने रविवार को विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। भाजपा के शीर्ष नेताओं ने उन्हें दूसरों के लिए रास्ता बनाने के वास्ते विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का आग्रह किया था, लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा था कि वह आखिरी बार चुनाव लड़ना चाहते हैं।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद शेट्टार ने आरोप लगाया कि भाजपा ने उन्हें टिकट न देकर अपमानित किया और पार्टी आज ‘सीमित लोगों’ के नियंत्रण में है। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘मुझे उस पार्टी से जबरन बाहर धकेला किया जिसे मैंने खड़ा किया था.. मैं आज कांग्रेस की विचारधारा और सिद्धांतों को अपनाते हुए उसमें शामिल हो रहा हूं।’

शेट्टार रविवार को एक विशेष हेलीकॉप्टर से हुब्बली से बेंगलूरु पहुंचे थे। उन्होंने कांग्रेस महासचिव (कर्नाटक प्रभारी) रणदीप सिंह सुरजेवाला, कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रमुख डीके शिवकुमार, पूर्व मंत्री एमबी पाटिल और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शमनूर शिवशंकरप्पा के साथ बातचीत की थी।

शेट्टार एक अनुभवी नेता हैं। उनका परिवार जनसंघ के दिनों से पार्टी से जुड़ा रहा है। वे कित्तूर कर्नाटक क्षेत्र के एक प्रभावशाली नेता माने जाते हैं। भाजपा में रहते हुए उन्होंने मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और मुख्यमंत्री के रूप में सेवाएं दीं।

SHARE
Vipin Srivastava
Vipin Srivastava
journalist, writer @jankibaat1

Must Read

Latest