फिल्म द केरला स्टोरी पर पीएम मोदी का आया बयान: कर्नाटक में कांग्रेस पर साधा निशाना, कही ये बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बेल्लारी में चुनाव प्रचार करने पहुंचे. इस दौरान पीएम मोदी ने फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ का जिक्र कर कांग्रेस पर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा, ऐसी ही आतंकी साजिश पर बनी फिल्म ‘केरला स्टोरी’ की इन दिनों काफी चर्चा है. कहते हैं, केरला स्टोरी सिर्फ एक राज्य में हुई आतंकी साजिशों पर आधारित है. देश का इतना खूबसूरत राज्य, जहां के लोग इतने परिश्रमी और प्रतिभाशाली होते हैं, उस केरला में चल रही आतंकी साजिश का खुलासा इस फिल्म में किया गया है.

पीएम मोदी ने कहा, बम-बंदूक और पिस्तौल की आवाज तो सुनाई देती है, लेकिन समाज को भीतर से खोखला करने की आतंकी साजिश की कोई आवाज नहीं होती. कोर्ट तक ने आतंक के इस स्वरुप पर चिंता जताई है.

‘द केरला स्टोरी’ को लेकर साधा निशाना

प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसी ही आतंकी साजिश पर बनी फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ की इन दिनों काफी चर्चा है. कहते हैं, केरला स्टोरी सिर्फ एक राज्य में हुई आतंकी साजिशों पर आधारित है. देश का इतना खूबसूरत राज्य, जहां के लोग इतने परिश्रमी और प्रतिभाशाली होते हैं, उस केरला में चल रही आतंकी साजिश का खुलासा इस फिल्म में किया गया है. इस सिनेमा का भी कांग्रेस ने विरोध किया. इतना ही नहीं, ऐसी आतंकी प्रवृत्ति वालों से कांग्रेस, पिछले दरवाजे से राजनीतिक सौदेबाजी तक कर रही है.

कांग्रेस के पेट में दर्द होने लगता है

पीएम मोदी ने कहा कि कल यहां इतनी बारिश के बाद, इतनी कठिनाइयां थी उसके बावजूद ये जनसैलाब बीजेपी को आशीर्वाद देने आया है. ये दर्शाता है कि चुनाव के नतीजे क्या हैं. कर्नाटक को देश का नंबर वन राज्य बनाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था, लॉ एंड ऑर्डर सबसे प्रमुख आवश्यकता है. कर्नाटक का आतंकवाद से मुक्त रहना भी उतना ही जरूरी है. बीजेपी हमेशा से आतंकवाद के खिलाफ कठोर रही है. जब भी आतंकवाद पर कार्रवाई होती है कांग्रेस के पेट में दर्द होने लगता है.

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का किया जिक्र

प्रधानमंत्री ने कहा कि येदियुरप्पा जी और बोम्मई जी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार को सिर्फ साढ़े तीन साल सेवा का मौका मिला है. जब यहां कांग्रेस की सरकार थी तब उसने कर्नाटक के विकास के बजाय भ्रष्टाचार को ही प्राथमिकता दी. इसका कारण क्या था? इसे खुद उनके पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने बताया था कि अगर उनकी सरकार दिल्ली से 100 पैसा भेजती है तो 15 पैसा ही गरीब तक पहुंचता है. एक तरह से उन्होंने खुद ही मान लिया था कि कांग्रेस 85% कमीशन वाली पार्टी है.

Vipin Srivastava
Vipin Srivastava
journalist, writer @jankibaat1

Must Read

Latest