Voice Of The People

पीएम मोदी ने पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ट्वीट कर कहा, मैं हमारे पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देता हूं।

https://twitter.com/narendramodi/status/1662285429922738176?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1662285429922738176%7Ctwgr%5E251e79a0d0eb2e07f8745a325b7950662ba34d3d%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fpunjabkesari.com%2Findia-news%2Fpm-modi-pays-tribute-to-former-prime-minister-jawaharlal-nehru-on-his-death-anniversary%2F

देश के पहले प्रधानमंत्री रहे जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद ( जिसे अब प्रयागराज के नाम से जाना जाता है ) में हुआ था। नेहरू ने ब्रिटिशकाल के दौरान स्वतंत्रता आंदोलन में बढ़-चढ़ कर भाग लिया और देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। देश के आजाद होने के बाद पंडित जवाहर लाल नेहरू आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री बने और प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए ही 27 मई, 1964 को उनका निधन हो गया था।

पीएम मोदी के साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की।

खरगे ने ट्वीट किया और लिखा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के योगदान के बिना 21वीं सदी के भारत की कल्पना नहीं की जा सकती। लोकतंत्र के निर्भीक प्रहरी, उनके प्रगतिशील विचारों ने चुनौतियों के बावजूद भारत के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास को दृढ़ता से आगे बढ़ाया। ‘हिन्द के जवाहर’ को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।

https://twitter.com/kharge/status/1662284960957440000?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1662284960957440000%7Ctwgr%5Ebf29e338028bd943215e663cde1af669c4e1a5e7%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jagran.com%2Fnews%2Fnational-pm-narendra-modi-and-opposition-leaders-rahul-gandhi-and-maliikarjun-kharge-paid-tribute-to-pandit-jawaharlal-nehru-on-his-death-anniversary-23424478.html

SHARE
Vipin Srivastava
Vipin Srivastava
journalist, writer @jankibaat1

Must Read

Latest