Voice Of The People

साक्षी मर्डर केस में केजरीवाल ने केंद्र सरकार को घेरा,पीड़िता के परिवार को 10 लाख रुपये देगी AAP

16 साल की साक्षी का दिल्‍ली में सरेआम बर्बरता से कत्ल कर दिया गया। आरोपी साहिल पुलिस की गिरफ्त में है। मंगलवार को दिल्ली की एक अदालत ने उसे 2 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया। इधर, शाहबाद डेयरी इलाके में पीड़िता के घर पर मातम है।

इस मामले को लेकर अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपए देने का ऐलान किया है।

केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि, दिल्ली सरकार साक्षी के परिवार को दस लाख रुपये की सहायता राशि देगी और कोर्ट से दोषी को कड़ी से कड़ी सज़ा दिलवाने की पूरी कोशिश करेगी, बड़े से बड़े वकील खड़े करेगी।

https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1663452418284359680?t=Y265NkCmfh7ZLrh5F7AXqg&s=19

अरविंद केजरीवाल ने एलजी से कहा कि कानून व्यवस्था आपकी जिम्मेदारी है। आप कुछ कीजिए। दिल्ली के लोगों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। गुंडों के मन से कानून का खौफ खत्म हो गया है। संविधान ने दिल्ली के लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी एलजी साहब को दी है। उन्हें कुछ काम करना चाहिए।

SHARE

Must Read

Latest