Home News मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित नॉवेल “Ajay to Yogi Adityanath” का लखनऊ में हुआ विमोचन; शांतनु गुप्ता ने लिखी है नॉवेल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित नॉवेल “Ajay to Yogi Adityanath” का लखनऊ में हुआ विमोचन; शांतनु गुप्ता ने लिखी है नॉवेल

0
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित नॉवेल “Ajay to Yogi Adityanath” का लखनऊ में हुआ विमोचन; शांतनु गुप्ता ने लिखी है नॉवेल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज जन्मदिन है। आज यानी 5 जून 2023 को 51 साल के हो गए हैं। इस मौके पर देश भर से उन्हें बधाइयों और शुभकामना संदेश मिल रहे हैं। इस बीच सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक से अपने दिन की शुरुआत की। इसके बाद जनता दर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जुटे फरियादियों की समस्याएं सुन वहां मौजूद अधिकारियों को समाधान का आदेश दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऊपर किताब लिखने वाले शांतनु गुप्ता ने आज लखनऊ में “अजय से योगी आदित्यनाथ तक” का विमोचन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर शांतनु गुप्ता ने एक वीडियो ट्वीट किया। इस वीडियो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूरी जीवनी बताई गई है। उन्होंने बताया कि अजय सिंह बिष्ट एक बालक जो सुदूर पहाड़ो में पैदा हुआ। एक कमरे के घर में 6 भाई बहन के साथ पला। अजय बचपन से ही डिबेट में माहिर था।

उसने बहुत मेहनत से पढ़ाई की और उम्र के साथ वो साहसी होता गया। युवा अवस्था में ही संन्यास लिया और अजय सिंह बिष्ट हो गए योगी आदित्यनाथ। 26 साल की उम्र में वे सबसे युवा सांसद बने और अपने धैर्य, दृढ संकल्प और कड़ी मेहनत से एक दिन वो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। हर बच्चे, हर युवा के लिए साहस और प्रेरणा की यह कहानी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में जानने और पढ़ने के लिए आप शांतनु गुप्ता के नॉवेल “अजय से योगी आदित्यनाथ तक” पढ़ सकते हैं। यह नॉवेल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में काफी गहन अध्ययन के साथ बनी है। इसे आप हिंदी और अंग्रेजी दोनों में पढ़ सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here