Voice Of The People

IMA पासिंग आउट से देश को मिले 331 जांबाज सैन्य अफसर, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने दी शुभकामनाएं

भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में आज होने वाली पासिंग आउट परेड के बाद भारतीय सेना को 331 युवा अफसरों की टोली मिल गई है। इसके अलावा सात मित्र देशों के 42 कैडेट भी आइएमए से कड़ा प्रशिक्षण लेकर अपनी-अपनी सेना का हिस्सा बने हैं। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने बतौर निरीक्षण अधिकारी परेड की सलामी ली।

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज जब IMA की पासिंग आउट परेड शुरू हुई तो नजारा देखने लायक था। जैसे ही घोषणा हुई सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे बतौर निरीक्षण अधिकारी परेड की सलामी लेंगे तो कैडेट जोश से भरे दिखे। अपनी चुस्त दुरुस्त चाल में लेफ्टिनेंट जनरल बीके मिश्रा भी पासिंग आउट परेड का हिस्सा बने। आज भारतीय सेना को 331 जांबाज अफसर मिले हैं। सात मित्र देशों के 42 कैडेट भी आईएमए देहरादून से कड़ा प्रशिक्षण लेकर अपने-अपने देश की सैन्य सेवा करने जा रहे हैं।

भारतीय सैन्य अकादमी का पुराना इतिहास रहा है, यहां जैंटलमैन कैडेट अपने कठिन प्रशिक्षण के बाद देश की सेवा के लिए तैयार होते हैं। आज

ड्रिल स्क्वायर पर सुबह सात बजकर 25 मिनट पर मार्कर्स काल के साथ परेड शुरू हुई। थल सेना प्रमुख मनोज पांडे शौर्य मार्ग से परेड स्थल पर 7 बजकर 15 मिनट पर पहुंंचे। निरीक्षण अधिकारी ने कैडेट्स को ओवरआल बेस्ट परफॉर्मेंस और अन्य सम्मान से नवाजा। इस मौके पर सेना के तीन हेलीकॉप्टरों से पुष्प वर्षा की गई। वरिष्ठ सैन्य अधिकारी, देश-विदेश के अतिथि और कैडेट्स के परिजन इस भव्य आयोजन के साक्षी बने।

331 कैडेट्स में उत्तर प्रदेश के 63, बिहार के 33, हरियाणा के 32, महाराष्ट्र के 26, उत्तराखंड के 25, पंजाब के 23, मध्य प्रदेश के 19, राजस्थान के 19, हिमाचल प्रदेश के 17, दिल्ली के 12, कर्नाटक के 11, छत्तीसगढ़ के 05, केरल के 05 ,जम्मू और कश्मीर के 06, झारखंड के 08, तमिलनाडु के 08, तेलंगाना के 03, पश्चिम बंगाल के 03, गुजरात के 02 , नेपाल (अधिवास) के 02, ओडिशा के 02, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, गोवा, मणिपुर, पांडिचेरी, त्रिपुरा,असम से 01-01 कैडेट्स पास आउट हुए हैं।

SHARE
Chandan Kumar Pandey
Chandan Kumar Pandeyhttp://jankibaat.com
Chandan Pandey has 5 year+ experience in journalism field. Visit his twitter account @Realchandan21

Must Read

Latest