Voice Of The People

बीजेपी का आम आदमी पार्टी पर बड़ा हमला; मनोज तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा- केजरीवाल के हर भ्रष्टाचार को उजागर करेंगे

रामलीला मैदान में आम आदमी पार्टी की महारैली में अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। दिल्ली के अपने 8 साल और पीएम मोदी के कार्यकाल की तुलना करने के लिए चैलेंज किया।

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अरविन्द केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल ने गलत भाषा का उपयोग किया। केजरीवाल पर भ्रष्टाचार का आरोप है। केजरीवाल के हर भ्रष्टाचार को उजागर करेंगे। सेवा के नाम पर मेवा खाती है आम आदमी पार्टी।मैं हैरान हूं कि एक बार भी उनके मुंह से लोकपाल शब्द नहीं निकला।

भ्रष्टाचार विरोधी बताने वाला अरविंद केजरीवाल आज अपने भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए चीख और चिल्ला रहा था और छिछोरेपन की भाषा पर उतर गया था। मैं हैरान हूं कि एक बार भी उसके मुंह से लोकपाल शब्द नहीं निकला। अरविंद केजरीवाल आप अन्ना हजारे क क्योंकि मैं भी वहीं था उस समय पर। आपको लोकपाल के बारे बात करना चाहिए था।

आगे बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि अगर आज लोकपाल होता तो इस भ्रष्टाचार के लिए हम सभी को इंतजार नहीं करना होता कि आपको कैसी सजा मिले?कहां सजा मिले? राजनीतिक पर्यटन का उदाहरण सेट किया है अरविंद केजरीवाल ने। सिर्फ पटना, चेन्नई, हैदराबाद घूमने के लिए दिल्ली के जनता से वोट लेते हैं।

आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने रामलीला मैदान में आप की महा रैली के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चैलेंज करते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2002 में वह गुजरात के मुख्यमंत्री बनें थे और 12 साल रहे। 2014 में वह देश के प्रधानमंत्री बनें और नौ साल हो चुके हैं। उन्होंने 21 साल तक सत्ता की कमान संभाली। मैं 2015 में मुख्यमंत्री बनों। मुझे दिल्ली की कमान मिले 8 साल हो गए। मैं मोदी को चैलेंज करता हूं कि उनके 21 साल बनाम मेरे 8 साल को देख लें…पता चल जाएगा कि किसने अच्छा किया है।

SHARE

Must Read

Latest