Voice Of The People

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने की पीएम मोदी की तारीफ, बताया अपना सबसे अच्छा दोस्त

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महान दोस्त बताया है। पुतिन ने मेक इन इंडिया की तारीफ भी की है। पुतिन ने कहा कि मेक इन इंडिया का असर भारतीय अर्थव्यवस्था पर दिखा है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मेक इन इंडिया’ अवधारणा का भारतीय अर्थव्यवस्था पर स्पष्ट प्रभाव पड़ा है।

एजेंसी फॉर स्ट्रैटेजिक इनिशिएटिव्स के एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत का जिक्र किया और कहा कि भारत में जो भी अच्छा काम हो रहा है, उससे सीखने में रूस को कोई हर्ज नहीं होना चाहिए। इस दौरान पुतिन ने कहा कि भारत में हमारे दोस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई साल पहले एक योजना की शुरुआत की थी, जिसका नाम ‘मेक इन इंडिया’ है। इस योजना का भारत की अर्थव्यवस्था पर असर दिखा है। ये अच्छी तरह से काम कर रहा है और इससे सीख लेने में हमें कोई नुकसान नहीं है।

पीएम मोदी की अमेरिकी यात्रा पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई थीं। ऐसा कहा जा रहा था कि इस यात्रा का सबसे ज्यादा असर रूस पर होने वाला है। यह इसलिए क्योंकि रूस के अमेरिका के रिश्ते अच्छे नहीं है। यूक्रेन युद्ध को लेकर दोनों के बीच टेंशन काफी बढ़ गई है। युद्ध में अमेरिका यूक्रेन का साथ दे रहा है, इससे रूस में तल्खी बनी हुई है। रूस से जंग लड़ने के लिए अमेरिका ने बड़े पैमाने पर यूक्रेन की मदद की है।

SHARE

Must Read

Latest