Voice Of The People

क्या चुनाव से पहले शिंदे गुट में शामिल होंगे उद्धव गुट के और विधायक? महाराष्ट्र सरकार के मंत्री ने क्यों किया ऐसा दावा?

महाराष्ट्र में सियासी तूफान थामने का नाम नहीं ले रहा है। पहले शिवसेना से एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद उनका मुख्यमंत्री बनना। उसके बाद एनसीपी में अजित पवार की बगावत। एक के बाद एक महाराष्ट्र की राजनीति मे उथल पुथल जारी है। इसी बीच महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और शिंदे गुट के नेता उदय सावंत ने ऐसा दावा कर दिया है की एक बार फिर महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारे में हलचल मच गई है। सामंत ने ये दावा किया हैं उद्धव गुट के कुछ विधायक उनके संपर्क में हैं। जो जल्द ही शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं।

सीएम एकनाथ शिंदे ने भी किया दावा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी ये दावा किया है की उद्धव गुट के कुछ विधायक हमारे संपर्क में हैं। दरअसल उद्धव ठाकरे गुट की तरफ से ये दावा किया जा रहा है की अजित पवार के उप मुख्यमंत्री और एनसीपी के 8 अन्य विधायकों के मंत्री बनाए जाने से शिंदे गुट के विधायकों में नाराजगी चल रही है। उद्धव गुट के नेता विनायक राउत ने ये दावा किया है की शिंदे गुट के विधायक उद्धव गुट के साथ जाने पर चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया की शिंदे गुट के विधायकों में इस बात की चर्चा चल रही है की क्या मातोश्री से माफी मांगकर वापस जाना चाहिए।

एकनाथ शिंदे ने वापसी का किया खंडन

उद्धव गुट के नेताओं की तरफ से किए गए दावे का महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने खंडन किया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा की ऐसा कुछ भी नहीं है। ये अफवाह तो शपतग्रहण के बाद से ही उड़ाई जा रही है। अजित पवार और उनके साथियों के आने से हमे और मजबूती मिली है। पीएम मोदी का साथ हमारे लिए ताकत का काम कर रहा है। उद्धव गुट की तरफ से फैलाई जा रही खबर सिर्फ अफवाह है।

SHARE
Vipin Srivastava
Vipin Srivastava
journalist, writer @jankibaat1

Must Read

Latest