Voice Of The People

राफेल जहाज फ्रांस में दिखाएंगे करतब, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं बैस्टिल डे परेड के मुख्य अतिथि

भारत के लिए बहुत सम्मान का क्षण है, क्योंकि सैन्य दल के हिस्से के रूप में तीन भारतीय वायु सेना राफेल लड़ाकू जेट, पेरिस के चैंप्स एलिसीज़ पर बैस्टिल डे फ्लाईपास्ट में भाग लेने के लिए तैयार हैं। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे।

राफेल 101 स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर और बैस्टिल डे फ्लाईपास्ट में भाग लेने वाले फॉर्मेशन के लीडर ग्रुप कैप्टन अभिषेक त्रिपाठी ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हम राफेल को एक बार फिर फ्रांस लाए हैं। पीएम बैस्टिल डे परेड में सम्मानित अतिथि होंगे और हम फ्लाईपास्ट के शुरुआती स्वरूपों का हिस्सा होंगे।

बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी फ्रांस यात्रा दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी के लिहाज से तो महत्वपूर्ण है ही। भारतीय नौसेना के लिए इस यात्रा का सामरिक महत्व है, वायुसेना के लिए पहले ही 36 राफेल विमान खरीद चुका भारत अब फ्रांस से इंडियन नेवी के लिए राफेल एम विमान खरीदने जा रहा है।

रक्षा मंत्रालय के रक्षा खरीद बोर्ड से 26 राफेल-एम विमानों की खरीद से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी मिल चुकी है। इन प्रस्तावों में नौसेना के लिए राफेल-एम विमानों के साथ ही तीन स्कॉर्पीन पनडुब्बियों की भी खरीद भी शामिल है।अब इन खरीद प्रस्तावों पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद विचार करेगी।

SHARE
Chandan Kumar Pandey
Chandan Kumar Pandeyhttp://jankibaat.com
Chandan Pandey has 5 year+ experience in journalism field. Visit his twitter account @Realchandan21

Must Read

Latest