Voice Of The People

मणिपुर पुलिस की भूमिका सवालों के घेरे में, पीड़ित महिलाओं को भीड़ को सौंपने का आरोप

मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया ये घटना 4 मई को घटित हुई थी। जिसका वीडियो बुधवार 19 जुलाई को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद मणिपुर सरकार और पुलिस एक्शन में आई और घटना के मुख्य आरोपी समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया। इसी बीच इस घटना की पीड़िता ने आपबीती सुनाई।

पीड़ितों में से एक महिला ने मिडिया को बताया कि उन्हें पुलिस ने भीड़ के हवाले कर दिया था। इस घटना में तीन महिलाओं पर क्रूरता की गई है। इनमें से एक महिला 20 साल की है, दूसरी 40 साल और तीसरी महिला 50 साल की है। महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस उस भीड़ के साथ थी जो हमारे गांव पर हमला कर रही थी। पुलिस ने हमें घर के पास से उठाया और गांव से थोड़ी दूर ले जाकर भीड़ के साथ सड़क पर छोड़ दिया। पुलिस ने उन्हें उन उपद्रवियों को सौंप दिया था।

उन्होंने कहा कि हम पांच लोग थे। जिनमें से दो की हत्या कर दी गई। इसके बाद भीड़ ने हमारे साथ क्रूरता की। फिर हम वहां से किसी तरह से भाग निकले। उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें इस वायरल वीडियो की जानकारी नहीं है क्योंकि यहां इंटरनेट नहीं चल रहा है। महिला ने आगे बताया कि भीड़ में काफी लोग शामिल थे, लेकिन वह उनमें से कुछ को पहचानती है। इसमें महिला के भाई का दोस्त भी शामिल था।

पीड़ित ने बताया कि दरिंदगी शुरु होने के बाद भीड़ ने पहले एक महिला के पिता और फिर उसके भाई की हत्या कर दी। पिता-भाई ने महिला के साथ हो रही दरिंदगी का विरोध किया था। इसलिए भीड़ ने निर्ममता से उनको मौत के घाट उतार दिया। फिर तीनों महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया गया। इस दौरान उनके साथ छेड़छाड़ की गई, रेप किया गया।

SHARE
Chandan Kumar Pandey
Chandan Kumar Pandeyhttp://jankibaat.com
Chandan Pandey has 5 year+ experience in journalism field. Visit his twitter account @Realchandan21

Must Read

Latest