Voice Of The People

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पीएम मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट को संभाल रहीं महिलाएं, जानें क्या है खास

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भारत नारी शक्ति का उत्सव गर्व से मना रहा है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (8 मार्च, 2025) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए महिलाओं को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट विभिन्न क्षेत्रों में सफल महिलाएं संभालेंगी।

पीएम मोदी ने कहा है कि विभिन्न क्षेत्रों की सफल महिलाएं आज के दिन उनके सोशल मीडिया अकाउंट संभालेंगी। पीएम मोदी ने कहा, “महिला दिवस पर हम अपनी नारी शक्ति को नमन करते हैं। हमारी सरकार ने हमेशा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम किया है, जो हमारी योजनाओं और कार्यक्रमों में झलकता है। आज जैसा कि वादा किया गया था, मेरी सोशल मीडिया प्रॉपर्टीज़ को उन महिलाओं की ओर से संभाला जाएगा, जो विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं।”

यह पहली बार नहीं है जब महिला प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया अकाउंट संभालेंगी। 2020 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भी पीएम मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट को सात सफल महिलाओं की ओर से संचालित किया गया था, जिससे उन्हें दूसरों को प्रेरित करने के लिए एक वैश्विक मंच मिला। पीएम मोदी ने इस मौके पर नारी शक्ति को सलाम किया और विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

SHARE

Must Read

Latest