प्रदीप भंडारी ने सनातन धर्म का अपमान कर रहे कांग्रेस प्रवक्ता को किया एक्सपोज, ज्योतिर्लिंग पर झूठ फैला रहे थे सुरेंद्र राजपूत

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी समाचार चैनल न्यूज़ 18 इंडिया पर डिबेट में मौजूद थे। राम मंदिर पर बहस चल रही थी। इस बीच कांग्रेस के प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत हिंदू धर्म का अपमान करते हुए कहते हैं कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा है कि संघ के लोग बड़ोदरा में 13वां ज्योतिर्लिंग बना रहे हैं। प्रदीप भंडारी ने इसका तुरंत विरोध करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमारे हिंदू धर्म का मजाक उड़ा रही है।

प्रदीप भंडारी ने कहा कि यह पूरी तरह से झूठ है, इस देश में केवल 12 ज्योतिर्लिंग है। प्रदीप भंडारी ने आगे कहा कि कांग्रेस की आदत बन गई है सनातन धर्म का अपमान करना। उन्होंने कहा कि मैं पहले हिंदू हूं, उसके बाद भाजपाई हूं। प्रदीप भंडारी ने कड़ा विरोध दर्ज कराया और कांग्रेस के प्रवक्ता को लाइव डिबेट में ही एक्पोज कर दिया।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। लाखों की संख्या में लोग देख चुके हैं और प्रदीप भंडारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Must Read

Latest