बंगाल में प्रचंड जीत के साथ बीजेपी ने रचा इतिहास, असम में लगाई जीत की हैट्रिक

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड जीत दर्ज की है। बीजेपी ने 200 से अधिक सीटें जीतकर बंगाल में इतिहास रच दिया है। बीजेपी ने बंगाल में 204 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं टीएमसी ने केवल 82 सीटों पर जीत दर्ज की। सीपीएम को एक और कांग्रेस को दो सीट पर जीत हासिल हुई। बंगाल की जीत से बीजेपी के कार्यकर्ता उत्साहित और गदगद हैं। बंगाल से लेकर दिल्ली तक जश्न मनाया जा रहा है।

सिर्फ बंगाल ही नहीं असम में भी भारतीय जनता पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की है। असम में बीजेपी ने अकेले 82 सीटों पर जीत दर्ज की जबकि उसकी सहयोगी एजीपी ने 9 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस केवल 19 सीटों पर ही सिमट गई। यह असम में कांग्रेस का अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन है। कांग्रेस के चेहरे गौरव गोगोई जोरहाट विधानसभा सीट से 23000 से अधिक वोटों से विधानसभा का चुनाव हार गए हैं। गौरव गोगोई जोरहाट से ही लोकसभा सांसद हैं। यह कांग्रेस के लिए किसी झटके से काम नहीं है।

वहीं भाजपा की सहयोगी ने पुडुचेरी में बढ़त बनाई है। ऐसे में पुडुचेरी में भी एनडीए की सरकार आने की संभावना है। केरल में भी बीजेपी के वोट शेयर में सुधार हुआ है और उसे पहली बार तीन विधानसभा सीटें मिली है।

Must Read

Latest