पीएम मोदी के विजन और गृह मंत्री अमित शाह की नीति को दार्जिलिंग में प्रदीप भंडारी ने घर घर पहुंचाया, सभी सीटों पर मिली बीजेपी को जीत

बंगाल में बीजेपी को प्रचंड जीत मिली है। टीएमसी का सूपड़ा साफ हो गया है। नॉर्थ बंगाल में बीजेपी ने जबरदस्त जीत हासिल की है। दार्जिलिंग लोकसभा सीट पर बीजेपी का प्रदर्शन शानदार रहा और पिछली बार से भी अच्छा रहा। 2021 के विधानसभा चुनाव में दार्जिलिंग लोकसभा के अंतर्गत आने वाली 7 सीटों में से बीजेपी ने पांच पर जीत हासिल की थी। लेकिन इस बार 7 में से 6 पर जीत हासिल की। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी को पार्टी ने दार्जिलिंग में जिम्मेदारी दी थी।

प्रदीप भंडारी दार्जिलिंग की हर एक विधानसभा के हर एक बूथ तक गए और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से लेकर आम जनता से संवाद किया। बीते 6 महीने यानी नवंबर से प्रदीप भंडारी लगातार दार्जिलिंग के चप्पे-चप्पे पर जा रहे थे और लोगों को बीजेपी को वोट करने के लिए प्रेरित कर रहे थे और सरकार बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार की क्या नीतियां होगी, इसके बारे में लोगों को जानकारी दे रहे थे।

दार्जिलिंग में गृह मंत्री अमित शाह की सभा भी हुई, जिसकी जिम्मेदारी प्रदीप भंडारी ने बखूबी निभाई और जनसभा अब तक की सबसे बड़ी सभा बन गई। पहले चरण में दार्जिलिंग में चुनाव था, जैसे ही चुनाव खत्म हुए तुरंत प्रदीप भंडारी को भवानीपुर भेज दिया गया। भवानीपुर वह सीट, जहां से टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी मैदान में थीं और उनके खिलाफ भाजपा के कद्दावर नेता सुवेंदु अधिकारी लड़ रहे थे। प्रदीप भंडारी को भवानीपुर के जिन बूथों पर पार्टी जिम्मेदारी दी गई थी, वहां पर उन्होंने बखूबी से काम किया और अंततः भवानीपुर में भी बीजेपी को शानदार जीत मिली।

आखिरकार वह खुशी का पाल आया जब बंगाल में बीजेपी की सरकार बनी और सुवेंदु अधिकारी राज्य के मुख्यमंत्री बने। भाजपा की बंगाल में पहली बार सरकार बनी है। प्रदीप भंडारी सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण में भी शामिल हुए। उनसे मुलाकात कर उनको बधाई भी दी और आखिरी में प्रदीप भंडारी दार्जिलिंग पहुंचे, जहां से उनका जमीनी जुड़ाव हो गया है। दार्जिलिंग में पिछले 6 महीने प्रदीप भंडारी ने हर एक कार्यकर्ता से बात की और उन्हें खास टिप्स दिए।

Must Read

Latest