इंटरनेशनल बॉर्डर के 15 km के अंदर सभी गैर-कानूनी स्ट्रक्चर गिराए जाएं- गृह मंत्री अमित शाह का सख्त निर्देश

देश की सुरक्षा को लेकर भारत सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। फैसले के अनुसार भारत के इंटरनेशनल बॉर्डर के पास 15 किलोमीटर तक अवैध निमार्ण हटाए जाएंगे। इस फैसले की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दी। दरअसल अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में हाईलेवल सुरक्षा बैठक की, जिसमें बॉर्डर जिलों के लिए 360° सिक्योरिटी प्लान तैयार किया गया। इस बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। बैठक में अमित शाह ने भारत-पाक सीमा से 15 KM तक अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

गृह मंत्री अमित शाह ने साफ कहा कि जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अवैध निर्माण तुरंत ध्वस्त हो। उन्होंने राजस्थान में इंटरनेशनल बॉर्डर से जुड़े जिलों में हो रहे घुसपैठ और ड्रग्स तस्करी रोकने को बड़ा एक्शन प्लान की बात भी कही। BSF, NCB, CBDT और राज्य एजेंसियां मिलकर संयुक्त बॉर्डर मैनेजमेंट करेंगी।

अमित शाह के आदेश के बाद बॉर्डर जिलों के डीएम को बड़े अधिकारी मिले। डीएम अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई पर फैसले लेंगे। फर्जी कंपनियों और म्यूल अकाउंट्स पर भी कार्रवाई होगी। नकली आधार कार्ड और संदिग्ध फंडिंग की जांच के निर्देश भी दिए गए।साइबर क्राइम रोकने के लिए ‘1930′ हेल्पलाइन के प्रभावी इस्तेमाल पर जोर देने की बात कही गई है।

Must Read

Latest