इंडोनेशियाई फाइटर जेट्स ने हवाई क्षेत्र में किया पीएम मोदी का स्वागत, राष्ट्रपति खुद रिसीव करने पहुंचे एयरपोर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंचे। राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने खुद एयरपोर्ट पर पहुंचकर उनका स्वागत किया। पीएम मोदी के विमान को जब भारतीय हवाई क्षेत्र से इंडोनेशियाई हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया, तब इंडोनेशियाई वायुसेना के फाइटर जेट्स ने उन्हें एस्कॉर्ट किया। यह भव्य स्वागत दोनों देशों के बीच गहरी दोस्ती और बढ़ते रणनीतिक महत्व को दर्शाता है।

राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो और प्रधानमंत्री मोदी के बीच व्यक्तिगत स्तर पर अच्छी बनती है। प्रबोवो के राष्ट्रपति बनने के बाद यह मोदी की पहली महत्वपूर्ण यात्रा है। एयरपोर्ट पर औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर और पारंपरिक स्वागत समारोह हुआ।दोनों नेता जल्द ही द्विपक्षीय वार्ता करेंगे जिसमें रक्षा, व्यापार, ऊर्जा, समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता जैसे मुद्दे शामिल होंगे।

इंडोनेशिया दक्षिण-पूर्व एशिया का सबसे बड़ा देश है। यह आबादी, अर्थव्यवस्था और भौगोलिक स्थिति के मामले में महत्वपूर्ण है। भारत और इंडोनेशिया दोनों ही हिंद-प्रशांत क्षेत्र में प्रमुख शक्तियां हैं। दोनों देश समुद्री सुरक्षा, फ्री एंड ओपन इंडो-पैसिफिक और बहुपक्षीय सहयोग पर एक साथ काम कर रहे हैं। चीन की बढ़ती गतिविधियों के बीच यह साझेदारी और भी प्रासंगिक हो गई है।

Must Read

Latest