बाबर के वंशजों से सनातन का ज्ञान नहीं चाहिए… बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने विपक्ष पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले विपक्ष राम भक्त और कृष्ण भक्त बना हुआ है। इस बीच 9 अगस्त को 13 अखाड़ों के साधु संत मथुरा में कारसेवा की तैयारी कर रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर समाचार चैनल आजतक पर डिबेट हो रही थी, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी भी मौजूद थे। डिबेट में प्रदीप भंडारी ने विपक्ष और खासकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा।

प्रदीप भंडारी ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी का पूरा परिवार राम भक्त बना घूम रहा है लेकिन यह लोग मंदिर में दर्शन करने नहीं गए, बल्कि बाबर की मजार पर जाते हैं, ऐसे में साफ पता चलता है कि उनकी नियत और नीति क्या कहती है। प्रदीप भंडारी ने कहा कि बाबर के मजार पर जाने वालों से हमें सनातन पर ज्ञान नहीं चाहिए। प्रदीप भंडारी ने कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि मथुरा में श्री कृष्ण का भव्य मंदिर एक सच्चाई है।

प्रदीप भंडारी ने कहा कि आज एक चीज सामने आ गया है कि चुनावी हिंदू कौन है। उन्होंने कहा कि जो कल तक राम मंदिर ना बनाने की बात करते थे, वह आज राम भक्त और कृष्ण भक्त बने घूम रहे हैं। प्रदीप भंडारी ने कहा कि हम ऐसे नहीं हैं की चुनाव के समय ही मंदिर की बात करते हैं, बल्कि हम हमेशा जो सच्चाई है वह कहते रहते हैं।

Must Read

Latest