एथेनॉल के मुद्दे पर विपक्ष हुआ एक्पोज, बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने दिखाई जमीनी हकीकत

देश भर में एथेनॉल को लेकर अफवाह फैलाई जा रही है कि गाड़ी में पेट्रोल के साथ इसके मिलने से इंजन खराब हो रहा है और माइलेज काम हो रहा है। हालांकि एक्सपर्ट बता रहे हैं ऐसा कुछ नहीं हो रहा है। लेकिन सोशल मीडिया पर आपको वीडियो दिखेंगे, जिसमें कुछ लोग प्रोपेगेंडा के तहत एथेनॉल को गाड़ियों का माइलेज कम होने का कारण बता रहे हैं।

इसी का जमीनी हालात जानने के लिए प्रदीप भंडारी एक गाड़ी के मैकेनिक के पास पहुंचे जो पिछले 70 साल से गाड़ियों का काम कर रहा है। झंडेवालान के पास पवन जी ऑटोमोबाइल की एक शॉप चलाते हैं, जहां पर वह गाड़ियों को रिपेयर करते हैं। उनके पास हर दिन 5 से 6 गाड़ी आती है, जिसमें अलग-अलग समस्या होती है।

प्रदीप भंडारी से बात करते हुए मैकेनिक ने कहा कि मुझे पिछले 6 साल में कोई समस्या नहीं दिखी। 6 साल पहले जो मुझे गाड़ी मिलती थी जिस समस्याओं के साथ, आज भी वही समस्या है, कोई नई समस्या आई नहीं। उन्होंने साफ कहा कि एथेनॉल को लेकर आज तक मेरे पास एक भी गाड़ी नहीं आई है और ऐसा कोई नहीं मिला है जिसने शिकायत की हो कि एथेनॉल के कारण उसकी गाड़ी खराब हो रही है, या फिर उसकी गाड़ी का एवरेज कम हो रहा है।

प्रदीप भंडारी ने मैकेनिक से बात की और मैकेनिक ने सब कुछ बताया। वहां पर एक कस्टमर थे, उनसे भी प्रदीप भंडारी ने बात की और उन्होंने भी कहा कि मेरी गाड़ी में अभी तक कोई दिक्कत नहीं आई है, आगे का आगे देखेंगे। सबसे अहम बात है कि जिस मोटर मैकेनिक के दुकान पर प्रदीप भंडारी ने बात की, उसका उद्घाटन पूर्व पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू ने किया था। ऐसे में साफ हो गया है कि एथेनॉल का मुद्दा केवल मोदी सरकार को बदनाम करने के लिए उठाया जा रहा है।

Must Read

Latest