उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय अयोध्या में मछली खा रहे थे। ऐसे में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी सनातन का अपमान कर रही है। इसी मुद्दे को लेकर समाचार चैनल एबीपी न्यूज़ पर डिबेट चल रही थी, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सहसंयोजक और प्रवक्ता प्रदीप भंडारी भी मौजूद थे। प्रदीप भंडारी ने इस दौरान कांग्रेस की सच्चाई बता दी।
प्रदीप भंडारी ने कहा, “देश में सनातन को अपमान करने का ठेका कांग्रेस ने ले रखा है और अगर आप चाहते हैं कि हम सनातन के अपमान पर सनातनी चुप बैठे, तो ऐसा नहीं होगा। जिस भी मुद्दे पर आप चाहते हैं उस पर डिबेट के लिए तैयार है, लेकिन सनातन का अपमान नहीं सहेंगे। जब बिहार में तेजस्वी यादव ने सावन के महीने में सनातन का अपमान किया था तब बिहार के सनातनियों ने जवाब दिया था। अब अयोध्या में कानून समझते हैं। अयोध्या में मंदिर के 15 किलोमीटर के अंदर किसी भी प्रकार के नॉनवेज आइटम की बिक्री नहीं हो सकती है।”
प्रदीप भंडारी ने आगे कहा, “कांग्रेस पार्टी जो चंदा चोरी की बात कर रही थी, वह जानबूझकर अयोध्या और जितने भी सनातनी मंदिर में जा रहे हैं उनका अपमान कर रही है। किसको क्या खाना है यह उसका लोकतांत्रिक अधिकार है। अयोध्या में धार्मिक भावनाओं को देखते हुए इस पर प्रतिबंध लगाया गया है।”
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि अगर नॉनवेज खाते हुए मेरी फोटो आए तो मैं इस्तीफा देने को तैयार हूं। इसके जवाब में प्रदीप भंडारी ने कहा, “कांग्रेसी शातिर सनातन विरोधी है। वह तेजस्वी यादव की तरह भोले भाले सनातन विरोधी नहीं है। अब बीजेपी का कोई वहां पर बंदा नहीं था, जो फोटो ले रहा था या वहां पर जो गरीब लोग वो कैमरे से फोटो नहीं ले रहे थे। वह तो यह बातें बता रहे हैं। अब हम इनको बेनिफिट ऑफ डाउट भी दे रहे थे अगर यह बीते समय में सनातन का सम्मान कर रहे होते हैं लेकिन उन्होंने हमेशा सनातन का अपमान किया है।”
