केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया सहसंयोजक और प्रवक्ता प्रदीप भंडारी की किताब ‘Datanomics: India’s Journey to Viksit Bharat 2047’ की सराहना की है। पीयूष गोयल ने प्रदीप भंडारी से पुस्तक की प्रति प्राप्त करने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह किताब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों के दौरान भारत की उल्लेखनीय प्रगति और बदलावों की महत्वपूर्ण जानकारी देती है।
पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि प्रदीप भंडारी से ‘Datanomics: India’s Journey to Viksit Bharat 2047’ पुस्तक प्राप्त करना उनके लिए खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक तथ्यों, आंकड़ों और ग्राफ के माध्यम से देश के परिवर्तन और विकास की यात्रा को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती है। उन्होंने लोगों से इस पुस्तक को पढ़ने की अपील भी की।
वहीं पीयूष गोयल की सराहना पर प्रदीप भंडारी ने उनका आभार जताया। उन्होंने जवाब देते हुए लिखा, “सर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल पर आधारित इस विस्तृत और आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण को अपना समर्थन देने के लिए आपका धन्यवाद।”
प्रदीप भंडारी ने बताया कि उनकी यह पुस्तक पिछले 12 वर्षों में मोदी सरकार के कामकाज और भारत में हुए बदलावों का विभिन्न क्षेत्रों के आधार पर विश्लेषण करती है। इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा, युवा एवं नवाचार और अर्थव्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है।
https://twitter.com/PiyushGoyal/status/2119056890080731415/photo/1?a=ExBJnb9LkFrkqJ3swf0&s=19
गौरतलब है कि प्रदीप भंडारी की पुस्तक ‘Datanomics: India’s Journey to Viksit Bharat 2047’ में डेटा और इन्फोग्राफिक्स के जरिए भारत की विकास यात्रा को समझाने का प्रयास किया गया है। पुस्तक का उद्देश्य बीते वर्षों में हुए बदलावों को तथ्यों और आंकड़ों के आधार पर सामने रखना और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में देश की यात्रा को रेखांकित करना है।
