Voice Of The People

दिल्ली में ”मन की बात” से लोगों को जोड़ रहे अशोक गोयल

न्यूज़ डेस्क- केंद्र में बीजेपी की सरकार बनते ही प्रधानमंत्री ने लोगों से जुड़ने का एक खास तरीका अपनाया था। उन्होंने रेडियो पर ‘’मन की बात’’ कार्यक्रम की शुरुआत की थी। ‘’मन की बात’’ का पहला संस्करण 3 अक्टूबर 2014 को प्रसारित हुआ था।

दिल्ली में ''मन की बात'' से लोगों को जोड़ रहे अशोक गोयल

तब से लेकर आजतक लगातार हर महीने ‘’मन की बात’’ का संस्करण चल रहा है।रविवार को प्रधानमंत्री का 42 वां संस्करण रेडियो पर प्रसारित किया गया। प्रधानमंत्री के इस खास संस्करण को दिल्ली में लोगों तक पहुंचने के लिए अशोक गोयल लगातार कोशिश कर रहे है।

इन्होने रविवार को उत्तरी दिल्ली के रूप नगर में लोगों तक ‘’मन की बात’’ पहुंचाने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों के सामने प्रधानमंत्री द्वारा पेश किये गए ‘’मन की बात’’ का सीधा प्रसारण किया गया।

इस बारे में अशोक गोयल ने कहा कि ” मन की बात” के सीधा प्रसारण का एक मुख्य वजह ये भी है की इसके द्वारा पुरे इलाके के लोग एक जगह जमा सके। प्रधानमंत्री के ‘’मन की बात’’ के बाद हम जनता के मन की भी बात सुनते है और जो भी समस्या होती है उसे दूर करने की कोशिश करते है।

वहीं दूसरी बात इस आयोजन में बीजेपी की तरफ से सम्मानित लोग भी शामिल होते है। उनके शामिल होने की वजह से कार्यकर्ताओं के अंदर जोश पैदा होता है और ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल करने की कोशीश करते है।

आगे उन्होंने कहा की इस आयोजन के द्वारा प्रधानमंत्री द्वारा चलाये जा रहे ‘’बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’’ जैसे अन्य कार्यक्रम के बारे में भी लोगों को जानकारी देते है।

SHARE
Sombir Sharma
Sombir Sharmahttp://jankibaat.com
Sombir Sharma - Journalist

Must Read

Latest