जब देश पर आई कोरोना की मुसीबत, सहायता के लिए आगे आए स्वयंसेवक

संघ की एक इकाई भारतीय मजदूर संघ भी कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से बचाव के लिए आगे आया। भारतीय मजदूर संघ ने पंजाब, दिल्ली, गुजरात ,केरला, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश ,त्रिपुरा और बिहार में भोजन सामग्री, राशन किट, सैनिटाइजर के साथ-साथ बेडशीट और बर्तन भी वितरित किया। संघ ने तय किया कि यह कार्य अगले 15 दिन तक जारी रहेगा।

शुरू से संघ कर रहा मदद

जैसे ही कोरोना महामारी भारत में शुरू हुई है तभी संघ राहत कार्य में जुट गया है। जब आनंद विहार पर हजारों लोगों की भीड़ जुट गई थी और प्रशासन फेल हो रहा था। उस वक्त ही संघ के स्वयंसेवक लोगों की रक्षा के लिए वहां पर पहुंच गए थे और उन्हें भोजन सामग्री वितरित किया था। इस दौरान संघ ने लोगों को भोजन सामग्री और बच्चों में दूध भी वितरित किया था।

इसके पहले भी जब केरला में भारी बाढ़ आई थी तब संघ के स्वयंसेवकों ने लोगों की मदद के लिए काफी कार्य किए थे।

Sombir Sharma
Sombir Sharmahttp://jankibaat.com
Sombir Sharma - Journalist

Must Read

Latest