Voice Of The People

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद क्यों है मुंबई पुलिस सवालों के घेरे में

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद 28 जुलाई पटना के राजेंद्र नगर थाने में सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाते हुए,उनके खिलाफ एफ.आई.आर दर्ज कराई। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने मुंबई पुलिस पर केस की सही तरीके से जांच न करने का भी आरोप लगाया है। वहीं दूसरी तरफ मुंबई पुलिस ने अभी तक कोई एफआईआर तक दर्ज नहीं की है। मुंबई पुलिस केवल अभी सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या क्यों हुई, इसकी जांच कर रही है।

क्यों कटघरे में है मुंबई पुलिस?

14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर पर फांसी लगा ली थी। उसके बाद सुशांत की आत्महत्या की जांच शुरू हुई, जिसके बाद सुशांत सिंह राजपूत की मौत को बॉलीवुड में पनपे परिवारवाद से जोड़ा जाने लगा। जिसमें बॉलीवुड की तमाम हस्तियों से पूछताछ की गई थी। जिसमें संजय लीला भंसाली,आदित्य चोपड़ा, और पत्रकार राजीव मसंद आदि के नाम शामिल थे।

इसके बाद जब पटना में एफ.आई.आर दर्ज होने के बाद बिहार पुलिस जांच करने के लिए सुशांत सिंह राजपूत की बहन मीतू सिंह से पूछताछ की, तो उन्होंने कई अहम बातें बिहार पुलिस को बताई। जब उनसे पूछा गया कि आप ने पूछताछ में यह बातें मुंबई पुलिस को क्यों नहीं बताई तो उन्होंने कहा क्यों उन्हें मुंबई पुलिस का भरोसा नहीं था।

वही जब सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या केस की जांच करने बिहार पुलिस मुंबई आई, तो मुंबई पुलिस पर बिहार पुलिस के साथ सहयोग न करने का आरोप लगा, जिसकी फुटेज आज सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई, जिसमें मुंबई पुलिस बिहार पुलिस के जवानों को वैन में ले जा रही है।

कैसे जुड़ा रिया चक्रवर्ती का नाम

रिया चक्रवर्ती का नाम सुशांत सुसाइड केस में, सुशांत के पिता के के सिंह के एफ.आई.आर के बाद आया, सुशांत के पिता ने एफ आई आर में कहा कि मुंबई पुलिस केस में लापरवाही बरत रही है और ऐसे लोगों से पूछताछ कर रही है जिन पर केस ही नहीं बनता है। रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पुलिस की जांच से सुशांत के पिता संतुष्ट नहीं थे।

इस बीच अंकिता लोखंडे का ट्वीट आया कि मणिकर्णिका फिल्म के पहले ही सुशांत से उनकी बातचीत हुई सुशांत रिया चक्रवर्ती से रिश्ता तोड़ना चाहते थे। क्योंकि रिया उन्हें परेशान कर रही थी।

रिपब्लिक टीवी को दिए एक इंटरव्यू में अंकिता लोखंडे ने कहा कि डिप्रेशन वाला एंगल सही नहीं है। सुशांत ऐसा था ही नहीं, कि वह डिप्रेस हो जाए। उसने तो यह तो सोच रखा था यदि उसे बॉलीवुड में काम नहीं मिलता है तो वह केरल जाकर ऑर्गेनिक फार्मिंग कर लेगा या फिर कोई और छोटी शॉर्ट फिल्म बना लेगा।

आपको बता दे, 28 जुलाई को सुशांत के पिता केके सिंह ने एफआईआर में दर्ज कराई जिसमें उन्होंने रिया पर ब्लैक मेलिंग के साथ-साथ सुशांत का लैपटॉप,क्रेडिट कार्ड, जेवरात और कैश ले जाने की बात कही थी

इसके साथ ही सुशांत सिंह राजपूत के घर के सीसीटीवी कैमरे उस दिन क्यों बंद थे? इसका भी जवाब आज तक मुंबई पुलिस नहीं दे पाई। इससे मुंबई पुलिस पर सवाल उठता है कि आखिर मुंबई पुलिस क्यों कोई केस दर्ज नहीं कर रही है और सीबीआई की जांच से क्यों मुंबई पुलिस पीछे भाग रही है।

पालघर लिंचिग केस में भी ठुकराई थी सीबीआई की जांच

मुंबई के पास पालघर में जब दो पुलिस वालों के सामने ही भीड़ ने साधुओं की हत्या कर दी थी। उसके बाद से ही मुंबई पुलिस पर सवाल उठने शुरू हो गए थे। उसमें भी मुंबई पुलिस सीबीआई जांच से पीछे हट गई। और आज तक आखिर साधुओं की लिंचिंग क्यों हुई इसका पता नहीं लगा पाई है।

SHARE

Must Read

Latest