Voice Of The People

सुशांत मामले में मुंबई पुलिस के रवैए से खुश नहीं शिवसेना के सहयोगी दल, कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने की सीबीआई जांच की मांग

सुशांत सिंह राजपूत मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं और केस अब जटिल बनता जा रहा है। आपको बता दें कि बिहार पुलिस जांच के लिए मुंबई पहुंची है। साथ ही मुंबई पुलिस का बिहार पुलिस को कोई सपोर्ट नहीं मिल रहा है। मुंबई पुलिस कई बार ऑटो में घूमती हुई नजर आई। हालांकि जब पुलिस अंकिता लोखंडे के घर पर पहुंची बयान दर्ज कराने के लिए तब अंकिता लोखंडे ने अपनी जैगवार कार बिहार पुलिस को दी। इसके साथ ही सुशांत सिंह राजपूत के लिए हर दिन सोशल मीडिया पर सीबीआई जांच की मांग की जा रही है। लेकिन अब यह मांग और भी गहराती हुई जा रही है और खबर के अनुसार अब शिवसेना के सहयोगी भी महाराष्ट्र सरकार के रवैए से खुश नहीं हैं। सुशांत सिंह राजपूत मामले पर शिवसेना के सहयोगी दल लगातार सरकार पर तंज कस रहे हैं।

संजय निरुपम की मांग

आपको बता दें कि महाराष्ट्र पुलिस के रवैए को लेकर के अब कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने फेसबुक पर टिप्पणी की है। उन्होंने भी सीबीआई जांच की मांग की है। संजय निरुपम ने ट्वीट करते हुए कहा “सुशांत सिंह की मृत्यू की जाँच के मुद्दे पर मुंबई की सड़कों पर जिस तरह दो राज्यों की पुलिस बर्ताव कर रही है,वह भद्दा लग रहा है।

मुंबई और पटना की पुलिस मानो एक दूसरे को पछाड़ रही हो। पटना पुलिस को आज मुंबई पुलिस ने धकियाकर गाड़ी में बैठा दिया। लगता है जाँच नहीं, एक होड़ चल रही है। सुशांत सिंह की मृत्यू की जाँच दो पुलिस अलग-अलग करे,यह अटपटा है।

अगर मुंबई पुलिस जिद्द नहीं छोड़ती तो बेहतर होगा बिहार सरकार केंद्र को लिखे और इस मामले की CBI जाँच की माँग करे। कम-से-कम जाँच को एक दिशा मिलेगी और जनभावनाओं का सम्मान होगा। सबसे अहम है कि सुशांत के साथ न्याय होगा।

संजय निरुपम के ट्वीट से साफ जाहिर होता है कि कांग्रेस के भी कई नेता मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार के रवैए से खुश नहीं हैं हालांकि संजय निरुपम लगातार उद्धव सरकार पर कटाक्ष करते आए हैं।

इसके साथ ही आज बिहार पुलिस ने एक बयान दिया। पुलिस से पूछा गया कि क्या रेहा चक्रवर्ती का भी बयान आप लेंगे?  इस पर पुलिस ने कहा कि जब जरूरत पड़ेगी तो हम रेहा चक्रवर्ती का भी बयान लेंगे। अभी हमने उनका बयान नहीं लिया है। वह हमारे नजर में है।

SHARE

Must Read

Latest