Voice Of The People

हार कर भी जीते मनोज सिन्हा, बनाए जाएंगे J&K के उपराज्यपाल

जम्मू कश्मीर की राजनीति में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने के बाद जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल जीसी मुर्मू ने राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। जिसे राष्ट्रपति ने स्वीकार भी कर लिया है। जिसके बाद अब खबर निकल के सामने आ रही है कि, मनोज सिन्हा जम्मू कश्मीर के नए उप राज्यपाल नियुक्त किए जाएंगे।

आपको बता दें कि, मनोज सिन्हा मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में रेल राज्यमंत्री रह चुके हैं। उनके द्वारा किये गए विकास कार्यो की चर्चा क्षेत्र में बहुत लोकप्रिय है।2019 के लोकसभा चुनाव में मनोज सिन्हा गाजीपुर से चुनाव लड़े थे। लेकिन वह गठबंधन के बहुजन समाज पार्टी उम्मीदवार अफजाल अंसारी के सामने जीत दर्ज नही करवा सके।

साथ ही यह भी जानकारी मिल रही है कि, जीसी मुर्मू को देश के नए ऑडिटर के पद के लिए नियुक्त किया जा रहा है। क्योंकि मौजूदा ऑडिटर राजीव महर्षि 65 वर्ष के हो गए हैं। नियंत्रक और महालेखा परीक्षक एक संवैधानिक पद है और इसे खाली नहीं छोड़ा जा सकता है।

राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, ‘राष्ट्रपति ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के रूप में गिरीश चंद्र मुर्मू के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। राष्ट्रपति मनोज सिन्हा को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के रूप में नियुक्त कर रहे हैं।

SHARE
Sombir Sharma
Sombir Sharmahttp://jankibaat.com
Sombir Sharma - Journalist

Must Read

Latest