Voice Of The People

जानिए कैसे श्री राम जन्म भूमि पूजन से नए युग की शुरुआत हुई है? पढ़िए रिपोर्ट

आज अयोध्या में श्री राम जन्म भूमि का भूमि पूजन किया गया। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री राम जन्म भूमि का भूमि पूजन किया और उनके ऐसा करते ही आज से नए युग की शुरुआत भी हो गई है। 492 साल से चली आ रही लंबी लड़ाई का भी अंत हुआ। भूमि पूजन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित भी किया और इस दौरान उन्होंने एक नया नारा भी दिया। जय श्री राम की जगह प्रधानमंत्री मोदी ने जय जय सियाराम पर जोर दिया।

गली गली जय श्री राम के नारे

श्री राम जन्म भूमि पूजन के मौके पर दृश्य ऐसा था कि मानो राम स्वयं अयोध्या पधार रहें हो। आपको बता दें कि अयोध्या की हर गली में जय श्रीराम के नारे गूंज रहे थे। हर घर के छत पर भगवा झंडा लहरा रहा था। वहीं पर बच्चों बच्चों की जुबान पर भी जय श्री राम का नारा था। अयोध्या के लगभग सभी बड़े मंदिरों में बड़े बड़े स्क्रीन लगाए गए थे और वहां पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कुर्सियां लगाई गई थी जिस पर लोग बैठ कर भूमि पूजन को लाइव टीवी पर देख रहे थे।

इस दौरान एक दिलचस्प चीज देखने को मिली। जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या के साकेत महाविद्यालय में हेलीकॉप्टर से कदम अयोध्या की धरती पर रखा ,तुरंत हॉल में मौजूद सभी लोग जय श्रीराम के नारे लगाने शुरू कर देते थे। यही नहीं जैसे ही पीएम टीवी के स्क्रीन पर आते तुरंत लोग जय श्रीराम के उद्घोष के साथ उनका स्वागत कर रहे थे। मानो उनके लिए दीपावली-होली सब कुछ आज ही है।

दीपोत्सव भी मनाया गया

आपको बता दें कि श्री राम जन्म भूमि पूजन की पूर्व संध्या यानी 4 अगस्त को ही अयोध्या में दीप उत्सव का आयोजन हुआ था। अयोध्या में सभी लोगों ने अपने घर के सामने दिए जलाए थे और अयोध्या को पूरे दीपक से सजाया गया था। उसी प्रकार भूमि पूजन वाले दिन यानी आज 5 अगस्त की रात को पूरी अयोध्या को दीपों से सजाया गया और यह दीपोत्सव सिर्फ अयोध्या में नहीं बल्कि देश और दुनिया के हर कोने में किया गया। देश के हर एक राज्य में लोगों ने आज खुशी मनाई और अपने घर के सामने दीपक जलाएं। राम की पैड़ी पर शानदार रंगोली बनाई गई और बड़ी संख्या में लोगों ने यहां पर आकर दीप जलाएं।

जब हमने लोगों से बात की तो लोगों ने बिना किसी झिझक के बोला कि आज तक उन्होंने अपने जीवन काल में ऐसा दृश्य नहीं देखा। उन्होंने कहा कि हमने कई दिवाली मनाई लेकिन आज का दिन उनके लिए ऐतिहासिक है। इस तरह से हम कह सकते हैं कि आज से अयोध्या और देश में नए युग की शुरुआत हुई है।

SHARE

Must Read

Latest