Voice Of The People

क्या मुंबई पुलिस सुशांत केस की जांच ना करके बॉलीवुड द्वारा “UMANG” में फ्री में परफॉर्मेंस का एहसान चुका रही हैं ?

सुशांत सिंह राजपूत मौत को 2 महीने से भी ऊपर हो चुके हैं लेकिन मुंबई पुलिस सुशांत केस में अब तक एक भी FIR दर्ज करने में कामयाब नहीं हुई है। कुछ लोगों का कहना है कि मुंबई पुलिस को जब जांच ही नहीं करना है तो FIR कहां से लिखेगी।

सुशांत की मौत वाले दिन से ही मुंबई पुलिस के रवैया और तरीके पर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे कई मौकों पर उनके जाँच के तरीकों से लेकर सहयोग ना करने की घटनाए कैमरों में कैद हो रही हैं।

सुशांत सिंह केस के पहले दिन से उन्होंने बिना जांच के आत्महत्या मान लिया हैं। पोस्टमार्टम से लेकर सुशांत की फोन जांच तक, या फिर चलते हुए कैमरों को बंद बताने से लेकर बिहार से आए पुलिस टीम को सहयोग ना करने कि घटनाए सामने आई है।

मुंबई पुलिस से रिटायर अफसरों से लेकर फोरेंसिक जानकारों तक सभी ने इस तरह की कमज़ोर जाँच प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर रहे हैं। उन्होंने यहां तक कह दिया कि हमने अपने पूरे करियर में इस तरह की जांच और मुंबई पुलिस के काम के तरीकों को नहीं देखा है।

मुंबई पुलिस पर उठे सवाल

मुंबई पुलिस की कार्यशैली को देखते हुए उन पर कई सवाल उठ रहे हैं। उन पर ये भी आरोप लग रहे हैं कि वह महाराष्ट्र सरकार के दबाव की वजह से अपने काम को सही से नहीं कर पा रहे हैं। संजय रावत के बेतुके बयानों से भी कुछ हद तक ये बात सच साबित होती दिख भी रही है।

मुंबई पुलिस का सालाना जलसा “UMANG” से भी जोड़कर देखा जा रहा है

सुशांत सिंह के जिम के दोस्त बताने वाले एक शख्स सुनील शुक्ला ने एक RTI के हवाले से मुंबई पुलिस पर आरोप लगाया है कि मुंबई पुलिस बॉलीवुड कि उस एहसान की वजह से उन लोगों पर कोई कार्यवाही नहीं कर रही है, जो एहसान बॉलीवुड के कई नामी सितारे मुंबई पुलिस द्वारा आयोजित सालाना जलसा “UMANG” में हिस्सा लेकर करते हैं।

"UMANG" मेंसुनील शुक्ला ने सवाल उठाया है कि करोड़ों रुपए एक परफॉर्मेंस का चार्ज करने वाले इतने बड़े सितारे “UMANG” में फ्री में हर साल अपना परफॉर्मेंस क्यों देते हैं।

इस साल भी शाहरुख खान, आमिर खान, सलमान खान से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक ने इस सालाना जलसे में परफॉर्मेंस करते दिखे थे। इस जलसे में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी शामिल हुए थे।

RTI में यह साफ लिखा है कि कोई भी सितारा अपना परफॉर्मेंस देने के लिए कोई पैसे चार्ज नहीं करते। तो क्या मुंबई पुलिस सच में बॉलीवुड लॉबी के इसी एहसान को चुकाने के लिए अपनी जांच प्रक्रिया से हर एक बॉलीवुड  से जुड़े लोगों को दूर रखा है ?

RTI on umang
RTI

 

 

 

यहाँ पढ़े सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ी हुई खबरे:-

सुशांत सिंह के ख़ाते से 15 करोड़ निकाले गए, ईडी ने की पुष्टि, मैपिंग करके खोजें जाएंगे पैसे

क्यों सुशांत की कंपनी पर रिया के भाई शौविक के हस्ताक्षर चलते थे ?

क्यों सुशांत सिंह की कंपनी का IP-Address रिया से ईडी द्वारा पूछताछ वाले दिन ही बदल दिया गया ?

क्या रिया चक्रवर्ती द्वारा व्हाट्सएप चैट सार्वजनिक करना किसी नई साजिश का हिस्सा है ?

SHARE

Must Read

Latest