Voice Of The People

रिया चक्रवर्ती से 8 घंटे की पूछताछ के बाद भी संतुष्ट नहीं हुई NCB, कल फिर से होगी पूछताछ

अमन वर्मा

रिया चक्रवर्ती से आज हुई लगातार तीसरे दिन की पूछताछ से NCB संतुष्ट नहीं हैं। आज रिया से 8 घंटे तक पूछताछ हुई है, जिसमें रिया शोविक, सैमुअल मिरांड, और दीपेश सावंत तीनों को आमने सामने बैठा कर सवाल किए गए। उसके बाद CDR डिटेल्स को रिया के सामने रख कर उससे सवाल पूछे गए। जब 8 घंटो तक सवाल करने के बाद भी NCB संतुष्ट नहीं हुई तो कल फिर से रिया को बुलाया गया है।

वहीं आज सुशांत सिंह राजपूत के नए कॉल डिटेल्स के बाहर आने के बाद रिया और आत्महत्या गैंग्स का एक और जूठ बेनकाब हो गया है, नए कॉल डिटेल्स के अनुसार सुशांत और पिता के.के सिंह के रिश्तों के बीच सबकुछ अच्छा था इस बात का भी खुलासा हो गया। इसके बाद रिया द्वारा दिए गए सभी बयानों का क्रॉस एग्जामिनेशन भी शुरू हो गया है।

रिया चक्रवर्ती ने जांच को प्रभावित करने की कोशिश की।

रिया चक्रवर्ती आज NCB ऑफिस से पूछताछ के बाद सीधे बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंच गई।  रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह और आरएमएल के डॉक्टर तुण कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। रिया ने सुशांत सिंह राजपूत के लिए फर्जी मेडिकल दस्तावेज के मामले में शिकायत दर्ज कराई है।

रिया की शिकायत के अनुसार, ‘‘राजपूत ने आठ जून, 2020 को मुझे फोन के वो संदेश दिखाए जिनमें उनके और उनकी बहन प्रियंका के बीच बातचीत हुई है और प्रियंका ने उन्हें दवाओं की एक सूची भेजी है। मैंने राजपूत को बताया कि उन्हें डॉक्टरों ने पहले ही दवाएं बता रखी हैं जो उनका पहले से इलाज कर रहे हैं।’’

वहीं सुशांत के पिता के.के सिंह के वकील ने कहा है की मुंबई पुलिस के पास जांच करने का हक नहीं है। ये रिया की साज़िश है केस को गुमराह करने के लिए। मगर कोर्ट ने मुंबई पुलिस से ये हक छीन लिया है।

SHARE
Sombir Sharma
Sombir Sharmahttp://jankibaat.com
Sombir Sharma - Journalist

Must Read

Latest